आर्मी जवान से मारपीट मामले में थानेदार समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानिये क्या है पूरा मामला
रांची : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना में आर्मी जवान से मारपीट करने और उसे जेल भेजने के मामले में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिये गये हैं. जोनल आईजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीजीपी के निर्देश के बाद जमशेदपुर एसएसपी यह कार्रवाई की है. जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया, उसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सचि...


रांची :
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना में आर्मी जवान से मारपीट करने और उसे जेल भेजने के मामले में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिये गये हैं. जोनल आईजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीजीपी के निर्देश के बाद जमशेदपुर एसएसपी यह कार्रवाई की है. जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया, उसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन कुमार दास, सब इंस्पेक्टर मंटू कुमार, कुमार सुमित, दीपक महतो, तपेश्वर बैठा, शैलेंद्र नायक के अलावा दो सिपाही शैलेश कुमार और शंकर कुमार शामिल हैं.
14 मार्च को विवाद के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था
गौरतलब है कि 14 मार्च को जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पास रंग लगाने को लेकर कुछ युवकों के साथ कपाली थाना प्रभारी का विवाद हो गया था. आर्मी के जवान सूरज राय अपने चचेरे भाई विजय राय के साथ वहां मौजूद थे. जुगसलाई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था और 15 मार्च को दोनों को जेल भेज दिया. आर्मी जवान सूरज ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने थाना में उनको बुरी तरह से पीटा है.
मामले में डीजीपी ने लिया था संज्ञान
घटना के विरोध में पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने प्रदर्शन किया था. इसके बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मामले में संज्ञान लिया था. घटना के बाद डीजीपी के निर्देश पर जोनल आईजी अखिलेश झा ने इस मामले की जांच की. जांच रिपोर्ट के बाद डीजीपी ने दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment