4th ODI IND vs NZ:- टीम इंडिया की खराब शुरुआत, शून्य पर तीन विकेट लिखने पर बेहतर होगा
न्यूजीलैंड के खिलाफ 334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को शून्य पर आउट कर टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया.

माउंट माउंगानुई:- भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. 334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना कोई रन बनाए अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में तीनों बल्लेबाजों को आउट कर भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया.
मैट हेनरी ने पहले ओवर में मचाया कहर
334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन मैट हेनरी ने पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को आउट कर दिया. इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया. मैट हेनरी यहीं नहीं रुके. ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को भी पवेलियन भेज दिया. इस तरह भारत ने पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए तीन विकेट गंवा दिए.
भारत पर बढ़ा दबाव
एक ही ओवर में तीन बड़े बल्लेबाजों के आउट होने से भारतीय टीम मुश्किल में आ गई है. न्यूजीलैंड ने शुरुआती झटकों के दम पर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अब भारतीय टीम के सामने 334 रन के लक्ष्य तक पहुंचने की बड़ी चुनौती है.

