खरसावां में चेक डैम में डूबने से 4 युवकों की दर्दनाक मौत
Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में चेकडैम में डूबने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना दलाईकेला गांव की है. गांव के 6 युवक चेक डैम में नहाने गये थे. इनमें से चार युवकों ने पानी में छलांग लगाई, जबकि दो बाहर खड़े रहे. बताया जाता है कि पानी में कूदने के बाद युवकों का सिर किसी पत्थर ...

Saraikela :
सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में चेकडैम में डूबने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना दलाईकेला गांव की है. गांव के 6 युवक चेक डैम में नहाने गये थे. इनमें से चार युवकों ने पानी में छलांग लगाई, जबकि दो बाहर खड़े रहे. बताया जाता है कि पानी में कूदने के बाद युवकों का सिर किसी पत्थर से टकरा गया, जिससे वे बेहोश हो गये पानी में ही दम तोड़ दिया.
गांव में पसरा मातम
घटना की जानकारी जैसे की गांववालों और युवकों के परिजनों को मिली पूरे गांव में कोहराम मच गया. चीख-पुकार मच गई. पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
16 से 20 वर्ष के हैं सभी मृतक
सभी युवकों की उम्र 16 से 20 वर्ष के बीच है. मृतकों में वीरेंद्र साहू का 16 वर्षीय पुत्र सुनील साहू, सागर मंडल का 17 वर्षीय पुत्र सिद्धेश्वर मंडल, स्व अर्जुन दास का 20 वर्षीय पुत्र हरिवास दास और पंकज साहू का 20 वर्षीय बेटा मनोज साहू और शामिल है. ग्रामीणों ने बताया कि सभी युवक आज सुबह करीब 10 बजे दलाईकेला और जोजोडीह गांव के बीच स्थित नाला पर बने कलवर्ट के पास नहाने गये थे.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


