रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 3 विधायक समाजवादी पार्टी से बाहर, बीजेपी में होंगे शामिल
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों को समाजवादी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जिन विधायकों को सपा से निकाला गया है उसमें गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार के विधायक मनोज कुमार पांडेय शामिल हैं. इन तीन विधायकों को पार्टी विरोधी गति...


राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों को समाजवादी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जिन विधायकों को सपा से निकाला गया है उसमें गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार के विधायक मनोज कुमार पांडेय शामिल हैं. इन तीन विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया है. कुछ समय से ये तीनों बीजेपी के संपर्क में नजर आ रहे हैं. राज्यसभा चुनाव में इन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के बजाए बीजेपी प्रत्याशी को वोट किया था. वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा से निकाले गये तीनों विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के संकेत दिये हैं.
गिरते जनाधार से बौखलाया हुआ है सपा : ब्रजेश पाठक
इस मामले को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा पूरी तरह हाशिए पर जा चुकी है और पार्टी का नेतृत्व तनाव में है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपने ही कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है. पाठक ने कहा कि हमारी सरकार उनके साथ खड़ी है. इंतजार कीजिए हम समय-समय पर फिर मिलेंगे. हालांकि उन्होंने संकेत दिए कि बीजेपी सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करती है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसी भी जनप्रतिनिधि को कोई परेशानी न हो. पाठक ने यह भी दावा किया कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश का नंबर वन राज्य बन गया है. वहीं, सपा के गिरते जनाधार पर उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी की नीतियों से संतुष्ट है और विपक्ष पूरी तरह से बौखलाया हुआ है.
चार विधायकों को अल्टिमेटम
फरवरी 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया था. जिन तीन विधायकों को सपा से निकाला गया उसके अलावा राकेश पांडे, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्या ने भी बीजेपी प्रत्याशी को वोट दिये थे. अब करीब डेढ़ साल बाद पार्टी ने 7 में से तीन उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की है, जबकि बाकि को अल्टिमेटम दिया गया है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts







Leave a comment