
चतरा में इलाज के नाम पर मौत! झोलाछाप डॉक्टर ने ली युवक की जान
झारखंड के चतरा में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन देने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

झारखंड के चतरा में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन देने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जयनगर थाना हाजत में एक कैदी ने कंबल से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. मृतक विजय यादव को पत्नी प्रताड़ना के आरोप में हिरासत में लिया गया था. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

पटना हॉस्टल कांड में जांच के लिए गांव पहुंची CBI टीम को परिजनों ने घर में प्रवेश नहीं करने दिया. 20 मिनट तक इंतजार के बाद टीम खाली हाथ लौट गई, जिससे मामले का सस्पेंस और गहरा गया.

T20 World Cup 2026 के दौरान बाबर आजम और फखर जमान पर फिटनेस और चयन नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं. PCB ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट तलब की है. आरोप सही पाए जाने पर दोनों खिलाड़ियों पर कार्रवाई संभव है.

झारखंड में ‘वन डे कमिश्नर’ विवाद ने सियासी तूल पकड़ लिया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि 24 घंटे के लिए ट्रांसपोर्ट आयुक्त के अधिकार लेकर अहम फैसले लिए गए. पार्टी ने इस दौरान हुए सभी निर्णयों की जांच और पारदर्शिता की मांग की है.
झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित शिला ओपी पिकेट में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.

पलामू जिले में मेदिनीनगर के रिहायशी मकान में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलसे. जांच में खुलासा हुआ कि मकान में अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी की जा रही थी. एजेंसी मालिक अजय कुमार साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई और 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया.
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने पूर्व डीजीपी Anurag Gupta और मुख्य सचिव Avinash Kumar के कथित वायरल ऑडियो का मुद्दा उठाया. मरांडी ने कहा कि दो वरिष्ठ अधिकारियों की बातचीत का टेप होना और उसका सार्वजनिक रूप से वायरल होना गंभीर मामला है.
Rajrappa Temple परिसर में श्रद्धालुओं से कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले की जांच के बाद रामगढ़ के एसपी Ajay Kumar ने ड्यूटी पर तैनात चार Jharkhand Armed Police जवानों और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया है.
झारखंड के धनबाद रेल मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है. CBI की टीम ने शुक्रवार को वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. रांची सिविल कोर्ट के बाद अब रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र को उड़ाने की धमकी दी गई है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े कई कारोबारियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की.