संसद से चुनाव आयोग तक मार्च, पुलिस ने रोका INDIA ब्लॉक का काफिला, राहुल-प्रियंका धरने पर बैठे
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसदों ने संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च किया. पुलिस ने बैरिकेडिंग कर नेताओं को रोका, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता धरने पर बैठ गए. कई विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.






