'तमीज से बात करो...' FIFA World Cup में रेफरी पर भड़के Messi, मैदान पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
FIFA World Cup 2026 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान Lionel Messi रेफरी Joao Pinheiro के बात करने के तरीके पर भड़क गए. मेस्सी ने मैदान पर ही कहा, "मुझसे तमीज से बात करो।" जानिए पूरा विवाद और मैच का रोमांच.


FIFA World Cup 2026 में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला गया मुकाबला सिर्फ रोमांचक फुटबॉल के लिए नहीं, बल्कि मैदान पर हुए एक जबरदस्त विवाद के लिए भी चर्चा में आ गया. मैच के दौरान अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी पुर्तगाली रेफरी जोआओ पिन्हेरो के बात करने के अंदाज से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने सबके सामने कह दिया- "मुझसे तमीज से बात करो, मेरा सम्मान करो."
मैदान पर क्यों भड़के Messi?
पहले हाफ के दौरान स्विट्जरलैंड को एक फ्री-किक मिली थी. अर्जेंटीना की डिफेंसिव वॉल में खड़े मेस्सी को रेफरी जोआओ पिन्हेरो ने पीछे हटने का निर्देश दिया, लेकिन रेफरी के बोलने का लहजा मेस्सी को पसंद नहीं आया. इसके बाद मेस्सी ने तुरंत पलटकर कहा, "मुझसे तमीज से बात करो. मेरा अनादर मत करो. मैंने भी तुमसे सम्मान से बात की है." मैदान पर दोनों के बीच हुई इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
90 मिनट तक फंसा मैच, फिर एक्स्ट्रा टाइम में पलट गई बाजी
मैच बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं. इस दौरान स्विट्जरलैंड 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था. इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना ने लगातार दो गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और अगले दौर का टिकट भी कटवा लिया. दिलचस्प बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे मेस्सी इस मैच में गोल नहीं कर सके. स्विस डिफेंस ने उन्हें लगभग पूरे मैच में बांधे रखा. विवाद सिर्फ मेस्सी तक सीमित नहीं रहा. दूसरे हाफ में रेफरी जोआओ पिन्हेरो ने VAR की मदद से स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी ब्रील एम्बोलो को डाइविंग का दोषी मानते हुए रेड कार्ड दिखा दिया. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस और फुटबॉल एक्सपर्ट्स ने रेफरी की आलोचना शुरू कर दी.
कौन हैं Joao Pinheiro?
38 वर्षीय जोआओ पेड्रो पिन्हेरो पुर्तगाल के सबसे चर्चित फुटबॉल रेफरी में गिने जाते हैं. 2015 में पुर्तगाल की टॉप लीग में रेफरी के तौर पर डेब्यू. 2016 में FIFA इंटरनेशनल बैज हासिल किया. UEFA Champions League, Europa League और UEFA Super Cup जैसे बड़े टूर्नामेंट में रेफरी रह चुके हैं. शानदार रिकॉर्ड की वजह से उन्हें FIFA World Cup 2026 के लिए भी चुना गया. हालांकि इस मुकाबले के बाद उनका नाम शानदार अंपायरिंग से ज्यादा मेस्सी के साथ हुई बहस को लेकर सुर्खियों में है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत
Video: "‘औकात में रहो…’ कहकर मुझे धमकाया गया", असुंता लकड़ा का बड़ा आरोप. Jharkhand Hockey में यौन उत्पीड़न विवाद पर भड़का नया बवाल






Leave a comment