अमर्यादित भाषा के आरोप में घिरीं निशा भगत, FIR की मांग लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आदिवासी नेत्री निशा भगत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. रांची के अरगोड़ा थाना में दर्जनों महिलाओं ने पहुंचकर उनके खिलाफ लिखित शिकायत दी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के बाद आदिवासी समाज से जुड़ी नेत्री निशा भगत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके खिलाफ रांची में पुलिस तक शिकायत पहुंचने से मामला अब कानूनी मोड़ लेता दिख रहा है. इस प्रकरण को लेकर महिला संगठनों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है.
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं रांची के अरगोड़ा थाना पहुंचीं और निशा भगत के खिलाफ लिखित आवेदन सौंपा. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निशा भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सार्वजनिक मंच पर अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया. महिलाओं का कहना है कि इस तरह की भाषा न केवल मुख्यमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देती है.
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निशा भगत के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए. उनका कहना है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को मर्यादित भाषा का पालन करना चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment