धनबाद में दो जगहों पर NIA का छापा, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Dhanbad : धनबाद में दो जगहों पर एनआईटी की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. एनआईए की टीम ने बुधवार को चिरकुंडा के लायकडीह निवासी अमरजीत शर्मा के घर और कलियासोल प्रखंड के बोरियो गांव में स्थित गोदाम में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एनआईए को गोदाम में भारी मात्रा में विस्फोट...

Dhanbad :
धनबाद में दो जगहों पर एनआईटी की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. एनआईए की टीम ने बुधवार को चिरकुंडा के लायकडीह निवासी अमरजीत शर्मा के घर और कलियासोल प्रखंड के बोरियो गांव में स्थित गोदाम में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एनआईए को गोदाम में भारी मात्रा में विस्फोटक और जिलेटिन मिला.
एनआईए की टीम अमरजीत शर्मा के बड़े भाई संजय शर्मा को पकड़कर अमरजीत के गोदाम में छापेमारी कर रही है. वहां मिले विस्फोटकों की गिनती की जा रही है. अमरजीत के इस गोदाम में पहले मुर्गा फॉर्म खुला हुआ था. पांच साल पहले आये आंधी बारिश में एस्बेस्टस की शीट उड़ गई थी. इसके बाद इस गोदाम में क्या काम हो रहा था किसी को इसकी जानकारी नहीं थी.
50 किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट मिला
छापेमारी के संबंध में एनआईए की टीम कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पता चला है कि अमरजीत बंगाल में अवैध रूप से विस्फोटक की बिक्री करता है. इसका गलत इस्तेमाल भी हो रहा है. खबर है कि छापेमारी में एनआईए की टीम को 50 किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट मिला है. साथ ही एक हजार पीस से ज्यादा जिलेटिन मिला है. बता दें कि अमोनियम नाइट्रेट का का इस्तेमाल बम बनाने में होता है. टीम ने अमोनियम नाइट्रेट को वजन करने के लिए कांटा मंगवाया है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंबीजोपचार और कीट प्रबंधन के आधुनिक तरीके सीखकर दक्ष बने किसान
लुगू बुरू बनेगा राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं का किया खुलासा
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल से, केंद्र को घेरने की तैयारी में हेमंत सरकार

CM हेमंत सोरेन से मिले लॉन बॉल्स के विजेता खिलाड़ी, भारत की जीत पर दी बधाई

हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा भावुक पत्र

झारखंड में बदलेगा मौसम, सुबह कोहरा और रात में बढ़ेगी ठंड; जानें रांची समेत 24 जिलों का हाल


