सांसद पप्पू यादव ने दीपिका पांडेय सिंह से की मुलाकात, बेटी के निधन पर जताया शोक
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने रांची स्थित झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पर पहुंचकर उनकी बेटी के सड़क हादसे में निधन पर शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Ranchi: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सड़क हादसे में उनकी बेटी के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की. बेटी के निधन की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पप्पू यादव ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की.
मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि माता-पिता के लिए अपनी संतान को खोने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने दिवंगत बेटी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की. पप्पू यादव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं दीपिका पांडेय सिंह और उनके पूरे परिवार के साथ हैं.



