बोकारो, चतरा, गिरिडीह में छात्रवृति वितरण की धीमी रफ्तार पर गुस्साये मंत्री, अफसरों की लगाई क्लास

Ranchi: झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सोमवार को छात्रवृति योजना की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने बोकारो, चतरा और गिरिडीह में छात्रवृत्ति वितरण की धीमी गति पर चिंता जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई. समीक्षा के दौरान पता चला कि इन तीनों जिलों में में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 1-8 और कक्षा 9-10 तथा पोस्ट मैट्रिक में शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति वितरण की गति काफी धीमी है. मंत्री ने सचिवालय के अधिकारियों को तीनों जिलों के जिला कल्याण पदाधिकारियों को शो-कॉज करने का निर्देश भी दिया.
चमरा लिंडा ने अधिकारियों को सख्त निदेश दिया कि किसी भी हाल में छात्रों की छात्रवृत्ति मिलने में देर नहीं होनी चाहिए. उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारियों को यथाशीघ्र वर्तमान शैक्षणिक सत्र समाप्त होने के पहले छात्रवृत्ति भुगतान संबंधी कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया, साथ ही सभी जिलों के उपायुक्तों को ससमय जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित कर लम्बित छात्रवृति के आवेदनों पर स्वीकृति प्रदान करने का निदेश दिया.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment