JPSC मेंस का रिजल्ट जारी, 864 अभ्यर्थी सफल
Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा में कुल 864 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकेंगे. इंटरव्यू 100 अंकों का होगा. आयोग के अनुसार इंटरव्यू संबंधी कार्यक्रम की सू...


Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा में कुल 864 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकेंगे. इंटरव्यू 100 अंकों का होगा. आयोग के अनुसार इंटरव्यू संबंधी कार्यक्रम की सूचना शीघ्र ही प्रकाशित की जाएगी. मेधा सूची का निर्धारण मुख्य परीक्षा तथा इंटरव्यू के प्राप्तांक के आधार पर होगा. बता दें कि यह परीक्षा विभिन्न सेवाओं में कुल 342 पदों के लिए आयोजित हुई है. इसकी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 7,011 अभ्यर्थी पास हुए थे. इसके बाद मुख्य परीक्षा पिछले वर्ष 22-24 जून तक आयोजित की गई थी.
JPSC ने करीब 11 महीने के अंतराल के बाद 11वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है. दो दिन पहले ही अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार से भी मिला था. इसके बाद ही माना जाने लगा था की रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
JPSC की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर रिजल्ट घोषित किए जाने की सूचना दी गई है, इसमें बताया गया है कि झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (विज्ञापन संख्या-01/2024) का परीक्षाफल छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर देख सकते हैं. इसमें ये भी कहा गया है कि रिजल्ट में किसी तरह की त्रुटि की सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment