चाय बेचने लगे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी! केतली लेकर तस्वीर की पोस्ट, BJP पर कसा तंज
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का चाय बेचते हुए अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है. भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने एक्स पर तस्वीर साझा की और लिखा कि भाजपा चाय चाहती है, तो वह चाय के साथ मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम भी भेजेंगे.

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी इन दिनों अपने एक अलग ही अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वह किसी अस्पताल के निरीक्षण या स्वास्थ्य विभाग की बैठक में नहीं, बल्कि चाय बेचते हुए नजर आ रहे हैं. हाथ में चाय की केतली और सामने चाय के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दिलचस्प बात यह है कि इस तस्वीर को किसी दूसरे ने वायरल नहीं किया, बल्कि खुद इरफान अंसारी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है. तस्वीर के साथ मंत्री ने भाजपा पर तंज कसते हुए चाय भेजने की बात कही है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा चाहती है कि वह चाय भेजें, तो चलिए उसकी यह इच्छा भी पूरी कर देते हैं. इसके साथ ही उन्होंने चाय के जरिए मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देने की बात कही है.
भाजपा की मनोकामना पूरी करने की बात कहकर इरफान अंसारी ने ली चुटकी
डॉ. इरफान अंसारी ने एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "चलो, आज भाजपा की मनोकामना पूरी कर देते हैं! भाजपा चाहती है कि मैं चाय भेजूं, तो चलिए, यही सही!" मंत्री ने आगे लिखा कि चाय भी भेजेंगे और मोहब्बत का पैगाम भी. क्योंकि उनकी पहचान नफरत से नहीं, इंसानियत और भाईचारे से है. इस पोस्ट के जरिए इरफान अंसारी ने भाजपा पर व्यंग्यात्मक अंदाज में निशाना साधा है. उनकी चाय बेचते हुए तस्वीर और उसके साथ लिखा संदेश राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है.
चाय की केतली के साथ मंत्री का अलग अंदाज, सोशल मीडिया पर चर्चा
आमतौर पर राजनीतिक बयानबाजी में नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आते हैं, लेकिन इरफान अंसारी ने इस बार चाय की केतली के जरिए अपनी बात रखने का तरीका चुना. उनकी पोस्ट में चाय के साथ मोहब्बत और भाईचारे का संदेश भी जुड़ा है. तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज की चर्चा हो रही है. भाजपा पर तंज कसने के लिए चाय को माध्यम बनाकर मंत्री ने एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी को नया रंग दे दिया है. अब उनकी इस पोस्ट पर राजनीतिक गलियारों में किस तरह की प्रतिक्रिया आती है, इस पर नजर रहेगी.

