जसीडीह क्रिकेट क्लब ने एमसीए बाउंसर को दी करारी शिकस्त
अभिषेक, रानू और रितिक की तूफानी बल्लेबाजी से 17.3 ओवर में हासिल किया 173 रनों का लक्ष्य

Deoghar : देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्थानीय केकेएन स्टेडियम में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में जसीडीह क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमसीए बाउंसर को सात विकेट से पराजित कर दिया... जसीडीह की जीत के हीरो उसके बल्लेबाज रहे, जिन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 173 रनों का लक्ष्य महज 17.3 ओवर में हासिल कर लिया... टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमसीए बाउंसर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 172 रन बनाए... टीम की ओर से कुमार सुबोजीत ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 69 रनों की शानदार पारी खेली... वहीं, मोहम्मद मुबाशिर ने 30 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 32 रन बनाए... जसीडीह क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रितिक ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट हासिल किए... अभिषेक ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 19 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए...
शुरुआत से ही आक्रामक रही जसीडीह क्रिकेट क्लब की टीम
173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जसीडीह क्रिकेट क्लब की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया... बल्लेबाजों ने एमसीए बाउंसर के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और 17.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया... जसीडीह की ओर से अभिषेक कुमार ने महज 19 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 37 रन बनाए... रानू ने सात चौकों की सहायता से 34 रनों का योगदान दिया, जबकि रितिक ने केवल 15 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के जड़ते हुए 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली... एमसीए बाउंसर की ओर से किशन रात ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद मुबाशिर ने चार ओवर में 52 रन देकर दो विकेट चटकाए... हालांकि, गेंदबाजों की यह कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी... मैच में निर्णायक की भूमिका इफ्तिखार शेख और राजेश कुमार ने निभाई, जबकि अभय ने स्कोरर की जिम्मेदारी संभाली... जसीडीह क्रिकेट क्लब की इस जीत में बल्लेबाजों के आक्रामक प्रदर्शन के साथ गेंदबाजों का योगदान भी अहम रहा.
संबंधित ख़बरें
और SPORTS ख़बरेंCM हेमंत सोरेन से मिले लॉन बॉल्स के विजेता खिलाड़ी, भारत की जीत पर दी बधाई
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का World Record, 28 गेंदों में सेंचुरी और 52 गेंदों में डबल सेंचुरी
IND vs NZ: वेलिंग्टन टेस्ट ड्रॉ, भारत की जीत का सपना टूटा! फिलिप्स-मिचेल ने 258 गेंदों तक किया मुकाबला

न्यूजीलैंड में भारत ने बनाया 96 साल का रिकॉर्ड, 720/9 रन के साथ टेस्ट इतिहास में दर्ज की बड़ी उपलब्धि

'थाला' के सम्मान में जगमगाया चेपॉक का आसमान, ड्रोन शो से CSK ने धोनी को दी खास विदाई

MS Dhoni IPL Retirement: न बल्ला, न विकेटकीपिंग! अब CSK को मेंटर बनकर चैंपियन बनाएंगे एमएस धोनी


