कराटे सीख रहीं बच्चियों का हौसला बढ़ाने पहुंचीं नगर आयुक्त, बोलीं- आत्मरक्षा के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास
नगर आयुक्त सुलोचना मीणा KKN स्टेडियम पहुंचीं और कराटे सीख रही स्कूली बच्चियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहने की सलाह दी.

Deoghar :- बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से कराटे का प्रशिक्षण ले रहीं स्कूली बच्चियों का उत्साह बढ़ाने नगर आयुक्त सुलोचना मीणा केकेएन स्टेडियम पहुंचीं. यहां उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से मुलाकात की और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली. बातचीत के दौरान नगर आयुक्त ने बच्चियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें नियमित अभ्यास के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.
आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाता है कराटे
नगर आयुक्त ने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है. खासकर बालिकाओं के लिए इसका प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है. इससे वे अपनी सुरक्षा करने में सक्षम बनती हैं. साथ ही आत्मविश्वास, अनुशासन और सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है.
पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी लें हिस्सा
उन्होंने बच्चियों को नियमित अभ्यास, शारीरिक फिटनेस और अनुशासन का महत्व समझाया. नगर आयुक्त ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत जरूरी है. बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए.
छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव
इस दौरान प्रशिक्षण ले रहीं बच्चियों ने नगर आयुक्त के साथ अपने अनुभव साझा किए. नगर आयुक्त ने उनकी बातों को सुना और आगे भी पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने बच्चियों के साथ समूह तस्वीर भी खिंचवाई.नगर निगम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलकूद, शारीरिक स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और सकारात्मक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना है, ताकि उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित हो तथा वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
देवघर में सुदेश महतो के स्वागत में जुटे हजारों आजसू कार्यकर्ता, कुंडा मोड़ पर गूंजे नारे

झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे, स्वच्छता अभियान में दिखाई भागीदारी
स्वच्छता ही सेवा क्रिकेट लीग का आगाज, चार टीमों के बीच होगा मुकाबला

फर्जी APK फाइल भेजकर करते थे साइबर ठगी, देवघर में तीन शातिर गिरफ्तार

संताल परगना का पहला डेंटल कॉन्फ्रेंस देवघर में शुरू, आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन

रांची में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद सड़क पर उतरे लोग


