58 साल के हुए बिहार के CM सम्राट चौधरी, जन्मदिन पर छठी मैया और महादेव की पूजा, PM मोदी ने दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 16 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्होंने मुंगेर स्थित अपने पैतृक गांव में परिवार के साथ छठी मैया की पूजा की और महादेव का जलाभिषेक किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

मुंगेर:- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज यानी 16 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है, जिसे उन्होंने अपने गृह जिले मुंगेर में परिवार के साथ मनाने का फैसला किया. खास मौके पर सीएम ने सबसे पहले छठी मैया की पूजा-अर्चना की और फिर महादेव के दरबार में पहुंचकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
पैतृक गांव पहुंचकर परिवार के साथ की छठ पूजा
जन्मदिन के खास मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने पैतृक गांव लखनपुर पहुंचे. यहां तारापुर प्रखंड के लखनपुर उत्तर टोला स्थित छठ घाट पर उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ छठ पूजा में हिस्सा लिया. इस दौरान उनकी पत्नी, पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया का आशीर्वाद लिया.
महादेव के दरबार में टेका माथा.
छठ पूजा के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर के रणगांव स्थित मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने बिहार की तरक्की, खुशहाली और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री का धार्मिक स्थलों पर पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है.
PM मोदी ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने और लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना भी की.
1999 में शुरू हुआ था राजनीतिक सफर
सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 को मुंगेर में हुआ था. उनके पिता शकुनी चौधरी और माता पार्वती देवी हैं. उनका राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है. साल 1999 में राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री बनने के साथ उन्होंने बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली. वह बिहार के वित्त मंत्री, गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री जैसे पदों पर भी रह चुके हैं.
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला जन्मदिन
फिलहाल, जन्मदिन के मौके पर सम्राट चौधरी का अपने गृह जिले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दिन की शुरुआत करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं मिलना चर्चा में है.
संबंधित ख़बरें
और BIHAR ख़बरेंबिहार को मिली बड़ी सौगात! ‘नीतीश सेतु’के नाम से जाना जाएगा यह पुल, PM मोदी करेंगे लोकार्पण
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
CISCE बोर्ड परीक्षा 2027 की तारीखों का ऐलान, 3.79 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा; फरवरी से शुरू होगा इम्तिहान

बिहार में बड़ा एक्शन! 15 सरकारी अधिकारी एक साथ सस्पेंड, जानिए पूरी लिस्ट

धर्मेंद्र प्रधान के पटना पहुंचते ही NDA में हलचल, संजय झा और नीतीश कुमार से की मुलाकात; प्रशांत किशोर पर रामकृपाल का पलटवार

21 नवंबर को बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात, PM मोदी करेंगे कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन


