बंगाल चुनाव: श्यामपुर में बढ़ी हलचल… प्रचार में उतरे अभिनेता से नेता बने हिरण
पश्चिम बंगाल की श्यामपुर विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. बीजेपी उम्मीदवार और अभिनेता से नेता बने हिरण चटर्जी अब पूरी तरह चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. क्षेत्र में उनके रोड शो और जनसंपर्क अभियान ने माहौल को गर्म कर दिया है.

पश्चिम बंगाल की श्यामपुर विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. बीजेपी उम्मीदवार और अभिनेता से नेता बने हिरण चटर्जी अब पूरी तरह चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. क्षेत्र में उनके रोड शो और जनसंपर्क अभियान ने माहौल को गर्म कर दिया है. जगह-जगह उनके स्वागत में लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे यह सीट लगातार चर्चा में बनी हुई है. श्यामपुर हिरण चटर्जी के लिए नई सीट जरूर है, लेकिन उनकी स्टार पावर यहां साफ नजर आ रही है. खासकर युवाओं में उनके प्रति जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. प्रचार के दौरान लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं. बीजेपी भी उनकी लोकप्रियता को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.
हालांकि, यह मुकाबला आसान नहीं माना जा रहा. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार नादेबासी जाना भी मैदान में मजबूती से डटे हुए हैं. ऐसे में श्यामपुर सीट पर सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ उम्मीदवारों की छवि भी इस चुनाव में अहम भूमिका निभाएगी. हिरण चटर्जी के निजी जीवन से जुड़े विवाद भी समय-समय पर चर्चा में रहे हैं, लेकिन इसका असर उनके प्रचार अभियान पर खास नजर नहीं आ रहा. वे लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और खुद को एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कोशिश में लगे हैं. बीजेपी के लिए श्यामपुर सीट प्रतिष्ठा की लड़ाई बनती जा रही है. पार्टी यहां स्टार पावर और संगठन के दम पर जीत की उम्मीद कर रही है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस अपनी पकड़ बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि श्यामपुर की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts






Leave a comment