दूसरों का कॉल इग्नोर करने वाले बाबूलाल मरांडी अपना कॉल रिसीव नहीं होने पर भड़के, देवघर एसपी ने 7 कॉल किया इग्नोर
Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने देवघर एसपी को कई बार फोन किया, लेकिन एसपी ने उनका फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भड़क गये और एसपी पर प्रोटोकॉल की अवमानना का आरोप लगाया है. बाबूलाल मरांडी आज अपना कॉल रिसी...

Ranchi:
पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने देवघर एसपी को कई बार फोन किया, लेकिन एसपी ने उनका फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भड़क गये और एसपी पर प्रोटोकॉल की अवमानना का आरोप लगाया है. बाबूलाल मरांडी आज अपना कॉल रिसीव नहीं होने पर बुरी तरह भड़क गये हैं, जबकि यही बाबूलाल मरांडी दूसरों के कॉल रिसीव नहीं करते हैं. कई बार ऐसा देखा गया है कि मीडियाकर्मी बाबूलाल मरांडी को उनके व्हाट्सएप नंबर पर दर्जनों बार कॉल करके थक जाते हैं, लेकिन वे फोन रिसीव नहीं करते.
दरअसल सोमवार को किसी मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी देवघर एसपी से बात करना चाहते थे. मरांडी के वरीय निजी सचिव राजेंद्र तिवारी ने अपने दोनों मोबाइल फोन से एसपी को दोपहर 1:45 बजे 3:11 तक 7 बार कॉल किया, लेकिन एसपी ने कॉल रिसीव नहीं किया.
इस बीच राजेंद्र तिवारी ने एसपी के नंबर पर टेक्स्ट मैसेज भेजते हुए लिखा कि बाबूलाल जी बात करना चाहते हैं इसके बावजूद कॉल बैक नहीं किया गया. फिर 3 बजे व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया फिर भी बात नहीं हुई. व्हाट्सअप देखने के बाद निजी सचिव ने सातवीं बार फोन किया लेकिन फिर भी कॉल रिसीव नहीं किया गया.
बीजेपी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि बाबूलाल मरांडी का फोन नहीं रिसीव करना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. एसपी की कार्यशैली ठीक नहीं है. इसमें मनमानी और स्वच्छन्दता प्रदर्शित होती है. यह राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था की वास्तविकता को दर्शाता है.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंबीजोपचार और कीट प्रबंधन के आधुनिक तरीके सीखकर दक्ष बने किसान
लुगू बुरू बनेगा राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं का किया खुलासा
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल से, केंद्र को घेरने की तैयारी में हेमंत सरकार

CM हेमंत सोरेन से मिले लॉन बॉल्स के विजेता खिलाड़ी, भारत की जीत पर दी बधाई

हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा भावुक पत्र

झारखंड में बदलेगा मौसम, सुबह कोहरा और रात में बढ़ेगी ठंड; जानें रांची समेत 24 जिलों का हाल


