गोड्डा के महागामा में दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश, गार्ड को गोली मारकर भागे बदमाश
झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा में दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश से इलाके में सनसनी फैल गई. केचुआ चौक स्थित Bank of India शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर कैश काउंटर लूटने की कोशिश की.

Godda: झारखंड के गोड्डा जिले में सोमवार को दिनदहाड़े बैंक लूट की कोशिश से इलाके में सनसनी फैल गई. महागामा के केचुआ चौक स्थित Bank of India की शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर कैश काउंटर लूटने की कोशिश की. इसी दौरान बैंक के सुरक्षा गार्ड 50 वर्षीय विनोद सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया, जिस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. गार्ड को दो गोलियां लगीं, हालांकि दोनों गोलियां कंधे को छूते हुए निकल गईं. घायल गार्ड को तुरंत महागामा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद पूरे बाजार इलाके में दहशत का माहौल है.
अलार्म बजते ही भागे बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात
चश्मदीदों के अनुसार करीब चार से पांच अपराधी पहले से बैंक में घात लगाए बैठे थे. जैसे ही उन्होंने लूट की कोशिश शुरू की, बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच शाखा प्रबंधक ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी अलार्म बजा दिया, जिसके बाद बदमाश घबराकर मौके से फरार हो गए. बैंक परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों में चार अपराधियों की गतिविधियां कैद हुई हैं. पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है. घटना के समय बैंक में कई ग्राहक मौजूद थे, जिन्हें बंदूक दिखाकर डराने की कोशिश की गई थी.
नाकेबंदी कर तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. आसपास के बाजार, सड़कों और एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस स्थानीय लोगों और बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए तकनीकी और स्थानीय इनपुट दोनों का सहारा लिया जा रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल घायल गार्ड की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.
संबंधित ख़बरें
और CRIME ख़बरेंकोयला लोड हाईवा में आगजनी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

देवघर में साइबर ठगी के सात आरोपी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर करते थे ठगी
हजारीबाग: पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का अपराधी तुषार मिश्रा घायल

रांची: इंद्रपुरी मिथलेश महतो हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार, 18 लाख के कर्ज को लेकर हुई थी हत्या

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, 7 अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

रांची में स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, भरोसे का फायदा उठाने वाला आरोपी गिरफ्तार


