Air India Plane Crash: तबाही का मंजर देख पीएम मोदी बोले: इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता
Ahmedabad: एयर इंडिया प्लेन क्रैश की घटना के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे. पीएम ने यहां विमान हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की और डॉक्टरों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. पीएम ने कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने सारे लोगों की...


Ahmedabad:
एयर इंडिया प्लेन क्रैश की घटना के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे. पीएम ने यहां विमान हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की और डॉक्टरों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. पीएम ने कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने सारे लोगों की अचानक और हृद्य विदारक तरीके से मौतों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. सभी शोक संत्पत परिवारों के प्रति संवेदना। हम उनके दर्द को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है. वह आने वाले कई सालों तक महसूस किया जाएगा. कल दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (AI 171) विमान टेकऑफ के कुछ मिनट के बाद ही क्रैश हो गया. हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई. वहीं विमान जिस मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराई थी उस हॉस्टल में मौजूद 20 लोगों की भी मौत हो गई. इस घटना में कुल 265 लोगों की मौत हुई है.
प्लेन क्रैश में मारे गये 5 MBBS स्टूडेंट
विमान हादसे में पांच एमबीबीएस छात्र, एक पीजी रेजिडेंट डॉक्टर और बीजे मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद के सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर की पत्नी की भी मौत हुई है. हालांकि, इन सबकी पूरी डिटेल अभी सामने नहीं आई है. फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने यह भी दावा किया है कि हादसे में 60 से अधिक मेडिकल छात्र घायल हुए हैं. FAIMA ने कहा कि जिस समय यह हादसा हुआ, वह दोपहर के भोजन का समय था. मौके पर दोपहर के भोजन के लिए अधिकतर छात्र और रेजिडेंट डॉक्टर मौजूद थे. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
ढूंढा जा रहा विमान का ब्लैकबॉक्स
विमान हादसे के बाद मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी है. रेस्क्यू टीमों को विमान के ब्लैकबॉक्स, फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की तलाश है. इनके मिलने के बाद ही यह खुलासा हो सकेगा कि हादसे से पहले अंतिम पलों में क्या हुआ था.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment