Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, ईरान-इजरायल तनाव का असर यात्रियों पर
ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच बढ़ती वैश्विक अस्थिरता का असर अब भारतीय हवाई यात्रियों पर भी दिखने लगा है. एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई दरें 8 अप्रैल 2026 से लागू होंगी

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच बढ़ती वैश्विक अस्थिरता का असर अब भारतीय हवाई यात्रियों पर भी दिखने लगा है. एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई दरें 8 अप्रैल 2026 से लागू होंगी, जबकि कुछ अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर यह बदलाव 10 अप्रैल से प्रभावी होंगे. इससे पहले इंडिगो भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ा चुकी है, जिससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है.
एटीएफ की कीमतों में तेज उछाल
दुनियाभर में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है. इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार, फरवरी के अंत तक ATF की कीमत 99.40 डॉलर प्रति बैरल थी, जो मार्च के अंत तक बढ़कर 195.19 डॉलर प्रति बैरल हो गई. इस तेज उछाल ने एयरलाइंस के ऑपरेशनल खर्च को काफी बढ़ा दिया है, जिसके चलते कंपनियां यात्रियों पर इसका बोझ डालने को मजबूर हैं.
घरेलू उड़ानों पर कितना बढ़ा सरचार्ज?
एयर इंडिया ने दूरी के आधार पर घरेलू उड़ानों में फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है:
- 500 किमी तक: ₹299 की बढ़ोतरी
- 501–1000 किमी: ₹399
- 1001–1500 किमी: ₹549
- 1501–2000 किमी: ₹749
- 2000 किमी से अधिक: ₹899
इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर ज्यादा असर
अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर सरचार्ज में और अधिक बढ़ोतरी की गई है. बांग्लादेश को छोड़कर अन्य सार्क देशों के लिए 24 डॉलर, मिडिल ईस्ट के लिए 50 डॉलर, दक्षिण-पूर्व एशिया (सिंगापुर को छोड़कर) के लिए 100 डॉलर, सिंगापुर के लिए 60 डॉलर, अफ्रीका के लिए 130 डॉलर, यूरोप के लिए 205 डॉलर और नॉर्थ अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया के लिए 280 डॉलर तक की बढ़ोतरी की गई है.
इंडिगो पहले ही कर चुकी है बढ़ोतरी
इंडिगो ने 2 अप्रैल को ही फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया था. कंपनी ने घरेलू उड़ानों में ₹275 से ₹950 तक और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में ₹900 से ₹10,000 तक की बढ़ोतरी की थी. एयरलाइंस की इस बढ़ोतरी का सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा. आने वाले दिनों में हवाई यात्रा महंगी होने की संभावना है, खासकर उन यात्रियों के लिए जो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लेते हैं. मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईंधन की कीमतों में उछाल ने एविएशन सेक्टर को दबाव में ला दिया है. ऐसे में एयरलाइंस द्वारा फ्यूल सरचार्ज बढ़ाना एक मजबूरी बन गई है, जिसका असर आम यात्रियों पर साफ नजर आएगा.
संबंधित ख़बरें
और BUSINESS ख़बरेंGold-Silver Price Today: रांची में सोना-चांदी का भाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत
Voltas में बड़ा बदलाव: नोएल टाटा चेयरमैन पद से होंगे रिटायर, सुनील डी'सूजा संभालेंगे जिम्मेदारी
Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर, चांदी ₹4,429 तो सोना ₹1,386 हुआ सस्ता

PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में आए 2,000 रुपये, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

GDP Forecast: दूसरी तिमाही में 7.35% रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ, वित्त मंत्रालय का बड़ा अनुमान

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी


