छठ पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन 4 राशियों पर पड़ेगी छठी मईया की कृपा... जानिए प्रमुख तिथियां और शुभ योग के बारे में
Chhath Puja : नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है. इस बार छठ पर अद्भुत संयोग बन रहा है. 27 अक्टूबर यानी सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इस साल 27 अक्टूबर को रवि योग बन रहा है, जो रात 10:46 तक रहेगा. ज्योतिष के मुताबिक यह बेहद शुभ और दुर्लभ है. इसके साथ ही सुकर्मा योग भी...


Chhath Puja :
नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है. इस बार छठ पर अद्भुत संयोग बन रहा है. 27 अक्टूबर यानी सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इस साल 27 अक्टूबर को रवि योग बन रहा है, जो रात 10:46 तक रहेगा. ज्योतिष के मुताबिक यह बेहद शुभ और दुर्लभ है. इसके साथ ही सुकर्मा योग भी पूरी रात रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य और पूजा के लिए अच्छा माना जाता है. इस दौरान कौलव और तैतिल करण भी मौजूद हैं, जो शुभ माने जाते हैं. पूर्वाषाढा नक्षत्र भी इसी समय रहेगा. इन सब संयोगों में पूजा और अर्घ्य देने से सौभाग्य, आरोग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है.
दोपहर 02.34 से भद्रावास योग
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नहाय-खाय का दिन विशेष रूप से शुभ माना गया है. आज नहाय-खाय के साथ भद्रावास योग भी बन रहा है, जो दोपहर 02:34 बजे से लेकर पूरी रात तक प्रभावी रहेगा. भद्रावास योग के दौरान भद्रा स्वर्ग लोक में स्थित होगी, जिससे इस समय किए गए धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ विशेष फलदायी माने जाते हैं. छठ पर्व के इस अवसर पर विशेष रूप से 4 राशि वाले व्यक्तियों को लाभ होने की संभावना अधिक है. जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं.
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए छठ का महापर्व अति शुभ परिणाम देने वाला है. व्यापार में इस समय मुनाफे के अवसर बढ़ेंगे. नए लाभ प्राप्त होंगे. करियर में पदोन्नति, सम्मान और नई जिम्मेदारियों के अवसर मिलेंगे. साथ ही, समाज में और परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. हर क्षेत्र में संतुलन और समृद्धि महसूस होगी.
तुला राशि:
आपके लिए छठ का महापर्व नई संभावनाएं लेकर आएगा. इस दौरान बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. आपके स्वास्थ्य में भी बेहतर बदलाव देखने को मिल सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के नए मौके भी आपको मिल सकते हैं. पारिवारिक जीवन में आप अच्छा समय बिताएंगे और माता-पिता का पूर्ण सहयोग भी आपको प्राप्त होगा. समाज के कुछ गणमान्य लोगों से इस दौरान आपकी मुलाकात होने की भी संभावना है.
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों पर छठी मइया की विशेष कृपा सालभर तक बनी रहेगी. सूर्य देव का आशीर्वाद भी इस समय जातकों के जीवन में विशेष परिवर्तन लेकर आने वाला है. आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. मकर राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे. लंबे समय से टाले गए प्रयासों में सफलता मिलेगी. करियर में नए अवसर खुलेंगे. उन्नति के रास्ते सहज रूप से सामने आएंगे. इससे पदोन्नति, सम्मान और पेशेवर क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी. धन संबंधी योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी.
कुंभ राशि:
छठ महापर्व कुंभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ समय लेकर आ रहा है. भाग्य के दरवाजे खुलेंगे. जीवन में नए अवसर सामने आएंगे. जातक अपने प्रयासों और मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल कर सकेंगे. आर्थिक दृष्टि से भी यह समय बहुत शुभ है. धन की किसी भी तरह की कमी या समस्या दूर होगी और नौकरी या व्यवसाय में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे. करियर में पदोन्नति, नए प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियों के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे पेशेवर जीवन में संतोष और सफलता मिलेगी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment