
नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.










