
खूंटी में स्कूल प्राचार्य फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमला, गंभीर हालत में रांची के अस्पताल में भर्ती
झारखंड के खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य फादर बेनेडिक्ट बारला पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल फादर को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के पल्स अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.









