मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में एक साथ बीमार पड़े 35 से ज्यादा छात्र, प्रसाद खाने के बाद तबीयत बिगड़ने का दावा
बिहार के मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में 35 से अधिक छात्रों के एक साथ बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया. छात्रों में उल्टी, दस्त, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण सामने आए, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद अधिकांश छात्रों की हालत में सुधार हुआ और उन्हें हॉस्टल वापस भेज दिया


