पुरुलिया में कल कुर्मियों का ‘कुंभ’: 10 लाख से ज्यादा भीड़, 40 हजार गांवों की महिलाएं करेंगी करम अखड़ा; टूटेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड?
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 20 सितंबर को होने वाला ‘करम परबतिया महाजुड़वाही’ बड़े कुर्मी महाजुटान के रूप में आयोजित किया जा रहा है. आयोजकों के मुताबिक करीब 40 हजार गांवों के करम अखाड़ा दल और बड़ी संख्या में महिलाएं सामूहिक करम नृत्य में शामिल होंगी.


