झारखंड भवन में अरवा राजकमल और अनिल कुमार चतुर्वेदी की बैठक, अधिकारियों के पास और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
झारखंड के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और गृह मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी के बीच नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में बैठक हुई. इसमें सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रवेश पास, वाहन पास के नवीनीकरण, सुरक्षा प्रोटोकॉल और प्रशासनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई.



