पटना में सीएम हाउस घेरने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
Patna: पटना में सीएम हाउस का घेराव करने निकले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है. कई मांगों को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सदाकत आश्रम से प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस की तरफ निकले थे. पुलिस-प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को राजापुर पुल के पास रोका, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने...

Patna: पटना में सीएम हाउस का घेराव करने निकले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है. कई मांगों को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सदाकत आश्रम से प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस की तरफ निकले थे. पुलिस-प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को राजापुर पुल के पास रोका, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दिया और धरने पर बैठ गये. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया. कार्यकर्ता लाठीचार्ज के बाद सड़क पर लेट गये. कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर कंट्रोल वाहन में बैठाया.
राजापुर पुल के पास पटना पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग कर रोक दिया था. कार्यकर्ता वहां जमा होकर हंगामा करने लगे. कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गये. पुलिस ने उन्हें काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने. उन्हें पीछे हटने को कहा गया, लेकिन वे अड़े रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग कर उन्हें वहां से हटाया.
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, "वे हमें हिरासत में ले सकते हैं, हमारे खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन उनकी 'चोरी' पकड़ में आ चुकी है. वे 'वोट चोर', 'नौकरी चोर' और 'भूमि चोर' हैं. वे देश को अडानी को बेच रहे हैं. हम उनकी चोरी को जारी नहीं रहने देंगे."“उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश की संपत्ति और संसाधनों को उद्योगपति अडानी को सौंप रही है. इस मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार जनता के भरोसे को बेच रही है.
संबंधित ख़बरें
और BIHAR ख़बरेंबिहार को मिली बड़ी सौगात! ‘नीतीश सेतु’के नाम से जाना जाएगा यह पुल, PM मोदी करेंगे लोकार्पण
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
CISCE बोर्ड परीक्षा 2027 की तारीखों का ऐलान, 3.79 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा; फरवरी से शुरू होगा इम्तिहान

बिहार में बड़ा एक्शन! 15 सरकारी अधिकारी एक साथ सस्पेंड, जानिए पूरी लिस्ट

धर्मेंद्र प्रधान के पटना पहुंचते ही NDA में हलचल, संजय झा और नीतीश कुमार से की मुलाकात; प्रशांत किशोर पर रामकृपाल का पलटवार

21 नवंबर को बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात, PM मोदी करेंगे कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन


