'तुम वो प्रेशर नहीं समझोगे...' Student Protest पर पोस्ट के बाद Rajkummar Rao का जवाब वायरल, 'Modi Hai To Mumkin Hai' गाने पर तोड़ी चुप्पी
छात्र आंदोलन के समर्थन में पोस्ट करने के बाद राजकुमार राव एक पुराने विवाद में घिर गए. एक यूजर के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक गाना उनकी सोच तय नहीं करता और लोग उनके ऊपर रहने वाले दबाव को नहीं समझ सकते


दिल्ली में चल रहे Student Protest के बीच अभिनेता राजकुमार राव का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है. छात्रों के समर्थन में लिखी गई उनकी अपील के बाद एक यूजर ने उन्हें पिछले साल रिलीज हुए 'Modi Hai To Mumkin Hai' गाने में नजर आने को लेकर सवाल किया. इस पर राजकुमार राव ने ऐसा जवाब दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
स्टूडेंट्स के समर्थन में लिखा था पोस्ट
राजकुमार राव ने अपने पोस्ट में कहा कि अगर युवाओं की आवाज नहीं सुनी जा रही है, तो यह पूरे समाज के लिए चिंता की बात है. उन्होंने लिखा कि हर व्यक्ति की बात को सम्मान और बराबरी के साथ सुना जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है और बातचीत ही आगे का रास्ता है. उन्होंने सरकार से भी छात्रों की मांगों को खुले मन से सुनने की अपील की। हालांकि, इस पोस्ट से ज्यादा चर्चा उनके एक कमेंट की होने लगी.
'मैं अपनी आत्मा नहीं बेच सकता, तुम वो प्रेशर नहीं समझोगे'
एक यूजर ने राजकुमार राव को याद दिलाया कि वह पिछले साल रिलीज हुए 'Modi Hai To Mumkin Hai' गाने का हिस्सा थे. यूजर ने लिखा कि इस वजह से उसने अभिनेता के प्रति अपना सम्मान खो दिया. इस पर राजकुमार राव ने जवाब देते हुए लिखा, "भाई, मैं कभी अपनी आत्मा नहीं बेच सकता. सिर्फ एक गाना यह तय नहीं करता कि मैं कौन हूं, मेरी सोच क्या है या मेरी विचारधारा क्या है. शायद तुम कभी उस प्रेशर को समझ नहीं पाओगे." उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा उसी बात के लिए खड़े होते हैं जो उन्हें सही लगती है. उनके मुताबिक, जब तक उनका ज़मीर साफ है और वे ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं, तब तक बाकी बातें उनके लिए मायने नहीं रखतीं.
बाद में डिलीट कर दिया जवाब
राजकुमार राव ने अपने जवाब में यह भी लिखा कि जो लोग उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, वे उनके स्वभाव और सोच को समझते हैं. उन्होंने यूजर से कहा कि उम्मीद है एक दिन वह फिर से उसका सम्मान जीत पाएंगे. हालांकि, यह जवाब कुछ ही समय बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया गया. इसके बावजूद स्क्रीनशॉट और पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. फिलहाल, राजकुमार राव का यह बयान छात्र आंदोलन से ज्यादा उनके पुराने गाने और उस पर दी गई सफाई को लेकर चर्चा में बना हुआ है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'जान चली जाए, फिर भी उसकी रक्षा करूंगा' शहनाज गिल पर राघव जुयाल का बयान वायरल, डेटिंग अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी

'मैं पति को शराब पिलाकर बेल्ट से मारना चाहती हूं...' India's Got Latent में साक्षी झा का बयान सुन सन्न रह गए जज







Leave a comment