झारखंड सरकार की विफलताओं के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा भाजयुमो : शशांक राज
देवघर में भाजयुमो की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने झारखंड सरकार की कथित विफलताओं के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही. संगठन युवाओं के रोजगार और अधिकारों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा.

Deoghar:- झारखंड सरकार की कथित विफलताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) आंदोलन तेज करने की तैयारी में है. संगठन सड़क से सदन तक संघर्ष करने की रणनीति बनाएगा. रविवार को देवघर के स्थानीय अंजलि होटल सभागार में भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित रहे. बैठक में संगठन की मजबूती, युवाओं की समस्याओं, रोजगार और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर चर्चा की गई. प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर युवाओं को रोजगार, अवसर और सम्मान देने में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि झारखंड का युवा अब सरकार की विफलताओं को चुपचाप सहने वाला नहीं है. भाजयुमो युवाओं की आवाज बनकर भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक निर्णायक संघर्ष करेगा. उन्होंने कहा कि राज्य की युवा शक्ति सरकार की विफलताओं के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार है और आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान
भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज का देवघर आगमन युवा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और संघर्ष का संकल्प लेकर आया है. उनके मार्गदर्शन में देवघर भाजयुमो राज्य सरकार की कथित विफलताओं और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन को आगे बढ़ाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और युवाओं की समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.बैठक में प्रदेश मंत्री संजीव पटेल, संथाल परगना प्रभारी रविंद्र तिवारी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल सिंह समेत सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक में आगामी दिनों में युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने पर जोर दिया गया.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
उत्कृष्ट विधायक सम्मान को निरल पूर्ति ने बताया जनता के भरोसे का प्रतीक, बोले- झारखंड की सेवा के लिए बढ़ी जिम्मेदारी

त्रिकुट पहाड़ पर बड़ा हादसा टला, चोटी से टूटकर गिरी वर्षों पुरानी विशाल चट्टान; बाल-बाल बची जानें
देवघर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, डीडीसी ने नवजात बच्चों को पिलायी दो बूंद जिंदगी की

Jharkhand Weather:- बारिश के बाद बदलेगा मौसम, रांची में 12 डिग्री तक गिरेगा पारा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

पवन साय के देवघर पहुंचते ही BJP में संगठनात्मक हलचल तेज, रविवार को जुटेंगे संथाल परगना के नेता

जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में ईशिता कुमारी अव्वल, देवघर का बढ़ाया गौरव


