देवघर में सुदेश महतो के स्वागत में जुटे हजारों आजसू कार्यकर्ता, कुंडा मोड़ पर गूंजे नारे
संथाल परगना में संगठन मजबूत करने निकले सुदेश कुमार महतो का देवघर में भव्य स्वागत किया गया. कुंडा मोड़ पर आजसू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की.

Deoghar:- आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो का रविवार को देवघर के कुंडा मोड़ पर जोरदार स्वागत किया गया. संथाल परगना में संगठन को मजबूत करने के अभियान के तहत गोड्डा के महागामा जा रहे सुदेश महतो के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जुटे. दोपहर करीब एक बजे उनका काफिला कुंडा मोड़ पहुंचा, जहां केंद्रीय सचिव सह गोड्डा जिला प्रभारी ध्रुव प्रसाद साह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया. स्वागत के दौरान पूरा इलाका 'जय आजसू' और 'जय सुदेश' के नारों से गूंज उठा. सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं की कतारें लगी रहीं. पार्टी के झंडों और बैनरों से कुंडा मोड़ को सजाया गया था. इस दौरान महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भी भागीदारी देखने को मिली. समर्थकों में अपने नेता के साथ तस्वीर लेने और उनका स्वागत करने को लेकर खासा उत्साह रहा.
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और संजय मेहता का भी हुआ स्वागत
सुदेश कुमार महतो के साथ पहुंचे झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, झारखंड आंदोलनकारी नेता संतोष महतो और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता संजय मेहता का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. सभी नेताओं को फूल-मालाएं पहनाई गईं और गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर अभिनंदन किया गया.
संथाल परगना में संगठन मजबूत करने पर जोर
स्वागत कार्यक्रम के दौरान आजसू केंद्रीय सचिव और गोड्डा जिला प्रभारी ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि कुंडा मोड़ पर कार्यकर्ताओं का उत्साह और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी संथाल परगना में पार्टी के प्रति बढ़ते जुड़ाव को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और विकास आजसू पार्टी की पहचान है. सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में इन मुद्दों को लेकर संगठन अपनी लड़ाई और मजबूत करेगा.
महागामा में प्रखंड प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे सुदेश
देवघर में स्वागत कार्यक्रम के बाद सुदेश कुमार महतो का काफिला गोड्डा जिले के महागामा के लिए रवाना हो गया. वहां संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय प्रखंड प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस सम्मेलन को संथाल परगना में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं से संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
बड़ी संख्या में आजसू नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में आजसू नेता अरविंद यादव, सुभाष राउत, वीरेंद्र यादव, समाजसेवी कमलेंद्र कुमार गुप्ता, कुमार सौरभ, अमन कुमार, मनोज कुमार यादव, रंजीत कुमार वर्मा, अभिजीत दे, आकाश कुमार, पप्पू गुप्ता, राजा तुरी, विशाल कुमार, अरविंद कुमार राउत, विवेक राउत, संतोष कुमार, पिरतोष कुमार सिंह, रंजन सिंह, फलारी बाबा, गणेश सिंह और निरंजन कुमार सिन्हा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरें
कराटे सीख रहीं बच्चियों का हौसला बढ़ाने पहुंचीं नगर आयुक्त, बोलीं- आत्मरक्षा के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास

झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे स्कूली बच्चे, स्वच्छता अभियान में दिखाई भागीदारी
स्वच्छता ही सेवा क्रिकेट लीग का आगाज, चार टीमों के बीच होगा मुकाबला

फर्जी APK फाइल भेजकर करते थे साइबर ठगी, देवघर में तीन शातिर गिरफ्तार

संताल परगना का पहला डेंटल कॉन्फ्रेंस देवघर में शुरू, आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन

रांची में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद सड़क पर उतरे लोग


