चैनलों में एयर डिफेंस सायरन का इस्तेमाल बंद करें. गृह मंत्रालय ने टीवी और डिजिटल मीडिया को दी कड़ी चेतावनी
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने मीडिया के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत देश के सभी टीवी और डिजिटल मीडिया चैनलों चेतावनी दी है कि वे अपनी रिपोर्टिंग, डिबेट या विजुअल पैकेज में सिविल डिफेंस एयर रेड सायरन की आवाज का गैरजरूरी इस्तेमाल न करें. मंत्रालय ने कहा कि इन सायरन साउंड्स का उपयोग केवल समुदाय...

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने मीडिया के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत देश के सभी टीवी और डिजिटल मीडिया चैनलों चेतावनी दी है कि वे अपनी रिपोर्टिंग, डिबेट या विजुअल पैकेज में सिविल डिफेंस एयर रेड सायरन की आवाज का गैरजरूरी इस्तेमाल न करें. मंत्रालय ने कहा कि इन सायरन साउंड्स का उपयोग केवल समुदाय जागरूकता अभियानों के लिए किया जाना चाहिए. वरना इन साउंड्स का इस्तेमाल जनता में अनावश्यक दहशत और भ्रम पैदा कर सकता है. खासकर इस वक्त जब भारत-पाक में तनावपूर्ण हालात हैं.
गृह मंत्रालय ने कहा है कि अगर कोई चैनल या मीडिया प्लेटफॉर्म निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. मंत्रालय ने सलाह दिया है कि जिम्मेदार रिपोर्टिंग करें. भ्रामक साउंड इफेक्ट्स या ग्राफिक्स से बचें. सटीक और आधिकारिक जानकारी के साथ जनता को जागरूक करें. मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा संवेदनशील माहौल में मीडिया की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है. इस भय फैलाने के बजाय शांति और जागरूकता का माध्यम बनें.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


