"दो करोड़ भेजो, वरना जान से खत्म कर देंगे" — चिराग पासवान के करीबी नेता को दुबई से मिली गैंगस्टर की धमकी
झारखंड के चतरा जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से जुड़े नेता और क्रशर–बालू कारोबार से जुड़े प्रेमचंद सिंह उर्फ प्रेम सिंह को दुबई नंबर से गंभीर धमकी मिलने का मामला सामने आया है.

झारखंड के चतरा जिले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से जुड़े नेता और क्रशर–बालू कारोबार से जुड़े प्रेमचंद सिंह उर्फ प्रेम सिंह को दुबई नंबर से गंभीर धमकी मिलने का मामला सामने आया है. धमकी देने वाले ने खुद को धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान बताते हुए दो करोड़ रुपये की मांग की और रकम न देने पर हत्या करने की बात कही.
इस घटना के बाद प्रेम सिंह ने हंटरगंज थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया है और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है.
दुबई नंबर से भेजे गए ऑडियो और लिंक
11 दिसंबर 2025 को दोपहर 1:24 बजे प्रेम सिंह के मोबाइल पर व्हाट्सएप नंबर +971545920432 से एक ऑडियो क्लिप और कुछ यूट्यूब लिंक भेजे गए. ऑडियो में उनके क्रशर कारोबार का हवाला देते हुए रंगदारी मांगी गई. धमकी में साफ कहा गया कि “2 करोड़ भेजो, वरना पुलिस से लेकर DGP तक कोई नहीं बचा पाएगा.”
ऑडियो में पहले उनके बेटे की शादी का जिक्र कर चुप रहने की सलाह देने और अब “पोते का चेहरा नहीं देखने देने” जैसी बातें भी कहीं गईं, जिससे स्पष्ट है कि धमकी बेहद निजी और खौफ पैदा करने वाली भाषा में दी गई. इसके बाद शाम 4:13 बजे उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और एक बार फिर हत्या की चेतावनी दोहराई गई.
पुलिस में शिकायत, परिवार सहमा
रंगदारी व जान से मारने की धमकी मिलने के बाद प्रेम सिंह ने हंटरगंज थाना में FIR करवाते हुए एसडीपीओ, एसपी, आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी जानकारी भेज दी है. उनका कहना है कि धमकी के बाद वह और उनका परिवार तनाव में हैं और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.
संबंधित ख़बरें
और CRIME ख़बरेंबीजोपचार और कीट प्रबंधन के आधुनिक तरीके सीखकर दक्ष बने किसान
लुगू बुरू बनेगा राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं का किया खुलासा
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल से, केंद्र को घेरने की तैयारी में हेमंत सरकार

CM हेमंत सोरेन से मिले लॉन बॉल्स के विजेता खिलाड़ी, भारत की जीत पर दी बधाई

हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा भावुक पत्र

झारखंड में बदलेगा मौसम, सुबह कोहरा और रात में बढ़ेगी ठंड; जानें रांची समेत 24 जिलों का हाल


