खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री के बैग से मिले 1.40 करोड़ रुपये, GRP ने हिरासत में लिया
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक यात्री के बैग से करीब 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं. जनशताब्दी एक्सप्रेस से पहुंचे राहुल सोनी को हिरासत में लेकर पुलिस नकदी के स्रोत और उसके परिवहन के उद्देश्य की जांच कर रही है.

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की कार्रवाई में एक यात्री के बैग से करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, राहुल सोनी नाम का यात्री जनशताब्दी एक्सप्रेस से खड़गपुर पहुंचा था और वहां से हावड़ा जाने वाला था. इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों को उसके सामान पर संदेह हुआ. तलाशी लेने पर बैग में नोटों के बंडल मिले. इतनी बड़ी रकम देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. इसके बाद जीआरपी ने यात्री को हिरासत में लेकर नकदी के स्रोत और उसे ले जाने के उद्देश्य को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

