RBI Paper Notes News: क्या 30 जून 2026 तक बंद हो जाएंगे कागज के नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
क्या RBI 30 जून 2026 तक कागज के नोट बंद करने जा रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल दावे को PIB Fact Check ने फर्जी बताया है. जानिए वायरल वीडियो और पॉलीमर नोटों की चर्चा का पूरा सच.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो और कई पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 30 जून 2026 तक देश में चल रहे सभी कागज के नोटों को बंद कर देगा और उनकी जगह प्लास्टिक यानी पॉलीमर नोट जारी किए जाएंगे. इस दावे ने लोगों के बीच काफी भ्रम पैदा कर दिया है. अब PIB Fact Check ने इस वायरल खबर की सच्चाई को उजागर कर दिया है.
PIB Fact Check ने इस दावे को फर्जी बताया
भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट किया है कि RBI द्वारा कागज के नोट बंद करने की कोई घोषणा नहीं की गई है. PIB ने इस वायरल दावे को पूरी तरह से गलत और भ्रामक करार दिया है. PIB के अनुसार, 30 जून 2026 तक कागजी नोट बंद करने या उन्हें पॉलीमर नोटों से बदलने की कोई योजना केंद्र सरकार या RBI के पास नहीं है. वर्तमान में प्रचलन में मौजूद सभी कागजी नोट पूरी तरह वैध (Legal Tender) हैं और आगे भी मान्य रहेंगे.
वायरल वीडियो में किया गया एडिटिंग का इस्तेमाल
फैक्ट चेक के दौरान यह पता चला है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह दरअसल डिजिटल रूप से एडिट किया गया है. इस वीडियो में ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोटों की तस्वीरों के साथ भ्रामक दावे जोड़े गए हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने भाषण के ऑडियो को इस तरह से इस्तेमाल किया गया है कि लोगों को लगे कि यह कोई नया सरकारी ऐलान है. PIB ने स्पष्ट किया है कि इस वीडियो का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है.
पॉलीमर नोटों की चर्चा से फैली अफवाह
दरअसल, हाल के दिनों में इंटरनेट पर पॉलीमर बैंक नोटों को लेकर चर्चा चल रही थी. कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि प्लास्टिक या पॉलीमर नोट ज्यादा टिकाऊ होते हैं, जल्दी खराब नहीं होते और नकली नोट बनाना भी मुश्किल होता है. इसी चर्चा को आधार बनाकर कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने कागजी नोट बंद होने की झूठी खबर फैला दी। PIB और RBI ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी वित्तीय या सरकारी सूचना पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि जरूर करें. RBI ने स्पष्ट किया है कि देश में फिलहाल कागज के नोट बंद करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. इसलिए नागरिकों को ऐसे वायरल संदेशों और वीडियो से सावधान रहने की जरूरत है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
Coal Gasification: LNG संकट में भारत का संकटमोचन बना कोयला, इस तकनीक से बचाए ₹28,000 करोड़



Leave a comment