हिंदू बनकर युवती से किया प्यार, गांव पहुंचते ही खुली असलियत; पहले से शादीशुदा निकला युवक
जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने और शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

Garhwa: जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर प्रेम संबंध बनाने और शादी का झांसा देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. युवती रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले हैदराबाद में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात कुष्डदंड गांव निवासी एक युवक से हुई थी. युवक ने अपना नाम “सोनू” बताया और खुद को हिंदू व अविवाहित कहा. बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई.
पीड़िता के मुताबिक जनवरी 2026 में युवक उसे शादी का भरोसा देकर अपने गांव ले आया. लेकिन गांव पहुंचने के बाद उसे पता चला कि युवक का असली नाम इनायत अंसारी है. इतना ही नहीं, वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है. युवती ने आरोप लगाया कि सच्चाई सामने आने के बाद उस पर खान-पान और रहन-सहन बदलने का दबाव बनाया जाने लगा. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. आवेदन में युवती ने युवक के पिता जहरूदीन अंसारी, मां मैरून बीबी और अन्य परिजनों पर भी प्रताड़ना में शामिल होने का आरोप लगाया है.
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मामला पुलिस तक पहुंचा था. उस समय दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ. लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने एक बार फिर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है. नगर उंटारी महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी ने बताया कि आवेदन मिला है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment