दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स की खबर अफवाह, नितिन गडकरी ने कहा: भ्रामक खबरें फैलाई गई, ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं
Ranchi : दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लगने वाला है. मोटरसाइकिलों पर 15 जून से टोल टैक्स लगने की खबर पूरी तरह अफवाह है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर यह स्पष्ट कर दिया है. गडकरी ने अपने पोस्ट में कहा कि “कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल ट...

Ranchi :
दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लगने वाला है. मोटरसाइकिलों पर 15 जून से टोल टैक्स लगने की खबर पूरी तरह अफवाह है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर यह स्पष्ट कर दिया है. गडकरी ने अपने पोस्ट में कहा कि “कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है. ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं. दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी. बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है. मैं इसकी निंदा करता हूं.“
इससे पहले आज सुबह से ही मीडिया और सोशल मीडिया में यह खबर चल रही थी कि अब नेशनल हाइवे में टोल गेट से गुजरने वाले मोटर साइकिल चालकों को भी टोल टैक्स देना होगा. ये नियम 15 जुलाई से लागू होगा. यह भी खबरें आ रही थी कि नए नियम के मुताबिक, दोपहिया वाहनों को FASTag के माध्यम से टोल का भुगतान करना होगा. इतना ही नहीं जो भी इस नियम का उल्लंघन करेगा उसे 2 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर देना होगा.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरेंIITF 2026 में झारखंड के पलाश पवेलियन का CM हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार

झारखंड में कहां है कानून का राज? बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार से पूछे सवाल
अबरार के तूफानी शतक से केकेएन स्टेडियम में मचा धमाल, केंट और आरसीए का मुकाबला टाई

छठ व्रतियों की सुरक्षा को लेकर नगर निगम अलर्ट, घाटों पर बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी तक की मुकम्मल व्यवस्था

पश्चिम बंगाल जाते समय चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी खराब, पुराने वाहनों को लेकर फिर उठे सवाल

बिना पड़ाव सुविधा के ई-रिक्शा चालकों से शुल्क वसूली पर भड़का यूनियन, वसूली रोकने की मांग


