सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे आर. मित्रा स्कूल के एनसीसी कैडेट्स
झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा-2026 के तहत देवघर में आर. मित्रा स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया.

Deoghar:- सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से झारखंड राज्य स्थापना पखवाड़ा-2026 के तहत देवघर में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई. जिला परिवहन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में आर. मित्रा उच्च विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर आयोजित रैली आर. मित्रा उच्च विद्यालय परिसर से निकाली गई. रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश दिया. कैडेट्स ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने की अपील की.
लापरवाही पड़ सकती है जिंदगी पर भारी
जागरूकता रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है. तेज रफ्तार, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना, यातायात नियमों की अनदेखी और नशे में वाहन चलाना सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में शामिल हैं. ऐसी लापरवाही वाहन चालक के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डाल सकती है. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भी सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों की जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि सड़क सुरक्षा केवल परिवहन विभाग या यातायात पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामूहिक दायित्व है. नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ कई अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है.
युवाओं से जागरूकता फैलाने की अपील
अधिकारियों ने युवाओं से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जागरूकता का संदेश केवल रैली तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन में भी अपनाना जरूरी है. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार, आर. मित्रा उच्च विद्यालय के प्राचार्य बिमलेश पंकज, मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई), डीआरएसएम, जिला परिवहन कार्यालय के लिपिक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
विज्ञान के प्रयोगों से रूबरू हुए क्राइस्ट स्कूल के विद्यार्थी, साइंस सेंटर में समझा नवाचार का महत्व

विश्व बाल दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन से मिले यूनिसेफ के बाल पत्रकार, बाल अधिकारों और शिक्षा पर हुई चर्चा
शंभू यादव की मौत के बाद सिरसिया में बवाल, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

मझगांव के JMM विधायक निरल पूर्ति चुने गए भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक, संघर्ष से सम्मान तक का सफर, जानिए पूरी राजनीतिक यात्रा

झारखंड में चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर, रांची समेत 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, 7 अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी


