मेरा बाप चारा चोर है... नेशनल दामादवादी एलायंस...और इनके लिए जीजाजी फर्स्ट... बिहार की राजनीति में अभी यही चल रहा है
Patna : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गर्म हो चुकी है. आज राजधानी पटना की सड़कों और चौराहों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के के बीच जबरदस्त पोस्टर वॉर छिड़ गया है. पटना के चौक-चौराहे राजनीतिक कटाक्षों और निजी हमलों से भरे पोस्टरों से अटी पड़ी हैं. एनडीए और विपक्षी महागठबंधन ने एक-दू...


Patna :
बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गर्म हो चुकी है. आज राजधानी पटना की सड़कों और चौराहों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के के बीच जबरदस्त पोस्टर वॉर छिड़ गया है. पटना के चौक-चौराहे राजनीतिक कटाक्षों और निजी हमलों से भरे पोस्टरों से अटी पड़ी हैं. एनडीए और विपक्षी महागठबंधन ने एक-दूसरे पर व्यक्तिगत और पारिवारिक हमले शुरू कर दी है. शुक्रवार को पीएम मोदी ने सीवान में लालू परिवार पर जोरदार हमला किया था. इसके जवाब में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने उन्हें पॉकेटमार तक कह दिया. इसके बाद बीजेपी में व्यक्तिगत हमले पर उतर गई और पूरे पटना में पोस्टर चर्चा में आ गया. इस पोस्टर में भैंस के ऊपर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का कार्टून बनाया गया है. हाथों में लालटेन लिए तेजस्वी यादव भैंस पर आगे बढ़ रहे हैं तो वहीं लालू यादव विक्ट्री का साइन दिखाते नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर पर लिखा गया है कि 'मेरा बाप चारा चोर है, मुझे वोट दो'.
जिन्होंने देश की संपत्ति बेची वे ज्ञान दे रहे
इस पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले ही एनडीए ने हार मान ली है. सीवान में पीएम मोदी के भाषण से साफ दिख रहा है एनडीए निराशा और हताशा में है. असली मुद्दे पर पीएम ने बात ही नहीं कि. तेजस्वी यादव ने जो सवाल पूछे उसका भी जवाब पीएम ने नहीं दिया. आरजेडी ने कहा कि 2015 से अब तक पीएम ने बिहार में 200 सभाएं कीं, लेकिन बिहार को क्या मिला? इसका जवाब उन्होंने नहीं दिया. जिन लोगों ने देश की संपत्ति बेच डाली वह तेजस्वी यादव को ज्ञान दे रहे हैं.
बिहार फर्स्ट की जगह जीजा जी फर्स्ट
उधर इंडिया गठबंधन ने परिवारवाद को लेकर एनडीए को पोस्टरों में घेरा है. चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर में लिखा है “नेशनल दामादवादी अलायंस.” इस पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की तस्वीरों के साथ आरोप लगाया गया है कि यह गठबंधन ‘दामादवाद’ को बढ़ावा दे रहा है. वहीं एक और पोस्टर में चिराग पासवान को मोदी को अपना सीना दिखाते हुए दर्शाया गया है. इसमें लिखा है “बिहार फर्स्ट की जगह जीजा जी फर्स्ट है.
इन्होंने क्या दिया बिहार को, सबकुछ दिया परिवार को
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और अशोक चौधरी को लेकर भी व्यंग्य किया गया. पोस्टर में लिखा है “हिम्मत दामाद फर्स्ट, वो भी आरएसएस कोटे से.” जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री संजय झा को लेकर भी एक पोस्टर लगा है, जिसमें लिखा है “इन्होंने क्या दिया बिहार को? सब कुछ दिया अपने परिवार को.”

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment