लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, घर से भी बेदखल
Patna: सोशल मीडिया के एक पोस्ट ने RJD चीफ लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव का राजनीतिक करियर अधर में लटका दिया है. लालू यादव ने तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है. यही नहीं लालू ने तेज प्रताप को परिवार से भी बेदखल कर दिया है. लालू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की ज...


Patna:
सोशल मीडिया के एक पोस्ट ने RJD चीफ लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव का राजनीतिक करियर अधर में लटका दिया है. लालू यादव ने तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है. यही नहीं लालू ने तेज प्रताप को परिवार से भी बेदखल कर दिया है. लालू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि अब परिवार और पार्टी में तेज प्रताप की कोई भूमिका नहीं है.
लालू ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा
लालू यादव ने एक्स पर लिखा, 'निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है.'
उन्होंने आगे लिखा कि अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है. धन्यवाद.'
तेज प्रताप के इस पोस्ट पर मचा घमासान
शनिवार को तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट हुआ. इसमें तेज प्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे थे. पोस्ट में लिखा गया था कि "मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम — है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं. मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं. इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं. आशा करता हू आपलोग मेरी बातों को समझेंगे."
वायरल होने के बाद पोस्ट डिलीट, तेज प्रताप ने दी सफाई
तेज प्रताप का यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया. बाद में यह पोस्ट तेज प्रताप यादव के अकाउंट से डिलीट कर दी गई, लेकिन तब तक यह वायरल हो चुका था. वहीं कथित गर्लफ्रेंड के साथ पोस्ट वायरल होने के कुछ देर बाद तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट हैक होने की बात कही. तेज प्रताप ने लिखा, "मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है. मैं अपने शुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें." लेकिन लालू ने एक ना सुनी और तेज प्रताप को पार्टी और घर से बाहर कर दिया.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरना vs सनातन विवाद: Nisha Oraon के बयान पर गरमाई सियासत, BJP के समर्थन से डिलिस्टिंग बहस तेज
ममता बनर्जी का बड़ा आरोप: असम चुनाव में बाहरी वोटिंग, बीजेपी पर किया हमला






Leave a comment