धारा 370 को 70 साल से बचा कर बैठी थी लालू एंड कंपनी, दरभंगा में अमित शाह ने आरजेडी-कांग्रेस पर किये हमले
Darbhanga: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दरभंगा जिले के अलीनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और लोकगायिका मैथिली ठाकुर के लिए समर्थन मांगा. शाह ने कांग्रेस और आरजेडी पर भी जमकर हमला बोला, कहा कि कांग्रेस पार्टी और लालू एंड कंपनी धारा 370 को 70 साल से बचा कर बैठी थी. पीए...


Darbhanga:
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दरभंगा जिले के अलीनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और लोकगायिका मैथिली ठाकुर के लिए समर्थन मांगा. शाह ने कांग्रेस और आरजेडी पर भी जमकर हमला बोला, कहा कि कांग्रेस पार्टी और लालू एंड कंपनी धारा 370 को 70 साल से बचा कर बैठी थी. पीएम मोदी ने धारा 370 को 5 अगस्त 2019 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया. एक जमाना था जब आतंकवादी भारत की भूमि को लहूलुहान करके चले जाते थे. हमने एक बार सर्जिकल स्ट्राइक की, दूसरी बार एयर स्ट्राइक की और तीसरी बार ऑपरेशन सिंदूर करके पाकिस्तान के घर में घुस कर सफाई की. शाह ने कहा, कांग्रेस की सरकारों के समय में यहां पीएफआई बना, कोई बैन नहीं लगाता था. पीएम मोदी ने एक ही रात में पीएफआई पर बैन लगाकर, 100 से अधिक स्थानों पर रेड करके पीएफआई की पूरी जमात को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. उन्होंने कहा कि मैं आज वादा करके जाता हूं कि जब तक भाजपा का एक भी सांसद है तब तक एक भी पीएफआई वालों को जेल के बाहर आने नहीं देंगे.
बिहार में नहीं लौटेगा माफिया राज
अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और सोनिया गांधी ध्यान रखें प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है. दिल्ली में मोदी जी हैं और बिहार में नीतीश कुमार. लालू-राबड़ी राज में सिर्फ घोटाले हुए. चाहे लैंड फॉर जॉब' हो या बाढ़ राहत घोटाला. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने भी अपने कार्यकाल (2004-2014) में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए. कहा कि, लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. लेकिन भाजपा परिवारवाद में विश्वास नहीं रखती. हमने बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाली 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर को टिकट देकर युवाओं पर भरोसा जताया है.
एम्स, मेट्रो और आधुनिक विकास की नई दिशा
शाह ने दरभंगा और मिथिला क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रयास से दरभंगा में एम्स का निर्माण, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन सेवाएं, और दरभंगा मेट्रो की शुरुआत की दिशा में काम हो रहा है. उन्होंने कहा, "कमला नदी पर नया पुल, शोभन बायपास, और पूर्णिया पटना एक्सप्रेसवे बिहार को नई रफ्तार देंगे. पीएम मोदी की योजनाओं से अब तक 44 लाख घर बन चुके हैं और 20 लाख और स्वीकृत हैं."
मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश के गरीबों के लिए 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई. हर गरीब को घर देने का काम मोदी जी ने किया है. इसी तरह किसानों को सालाना 6 हजार रुपए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत दिया जाता है. उन्होंने कहा कि इसी तरह पीएम गरीब कल्यण अन्न योजना के तहत बिहार में 8 करोड़ 52 लाख गरीबों को 5 किलो अनाज मुफ्त मिलता है. एक करोड़ से अधिक जीविका दीदी के बैंक अकाउंट में 10 हजार रुपए जमा करने का काम एनडीए सरकार ने किया है. हर घर की 125 यूनिट तक बिजली बिल माफ कर दी. उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन 400 रुपए से 1,100 रुपए किया. इसी तरह बहुत सारे काम नीतीश सरकार ने बिहार के विकास के लिए किए हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts






Leave a comment