'Lock Upp 2' में Kangana Ranaut की एंट्री से मचा बवाल! 'फूहड़पन दिखाने आए हो'?
Lock Upp 2 के नए प्रोमो में Kangana Ranaut की धमाकेदार वापसी हुई है. उन्होंने Ram Kapoor को फटकार लगाई, Dheeraj Dhoopar पर निशाना साधा और Akanksha Chamola को भी बड़ा झटका लगा.


एकता कपूर का रियलिटी शो 'Lock Upp Season 2' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के चौंकाने वाले खुलासों के बीच अब एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. 'Lock Upp' की पूर्व होस्ट कंगना रनौत एक बार फिर शो में नजर आने वाली हैं. हालांकि इस बार वह होस्ट नहीं, बल्कि स्पेशल गेस्ट के रूप में एंट्री करेंगी। लेकिन आते ही उन्होंने ऐसा माहौल बना दिया कि पूरा शो चर्चा में आ गया. हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में कंगना कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाती नजर आ रही हैं. सबसे ज्यादा निशाने पर रहे अभिनेता राम कपूर और धीरज धूपर.
'अगर इतने बड़े थे तो शो में आए क्यों?' Ram Kapoor पर फूटा Kangana का गुस्सा
प्रोमो में फराह खान और रितेश देशमुख कंगना रनौत का जोरदार स्वागत करते हैं. इसी दौरान कंगना राम कपूर से सीधे सवाल करती हैं. वह कहती हैं, "अगर आपको गेम को सीरियसली नहीं लेना था और लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं, तो आप यहां आए ही क्यों? अपना ये फूहड़पन दिखाने के लिए?" राम कपूर जवाब देते हैं कि सही समय आने पर वह अपना सच सभी के सामने रखेंगे। लेकिन कंगना उनकी बात से संतुष्ट नहीं दिखतीं और कहती हैं, "अगर आप सुधार करना चाहते हैं, तो अपना बचाव मत कीजिए." यह तीखी नोकझोंक प्रोमो का सबसे चर्चित हिस्सा बन गई है.
'आप Shah Rukh Khan का S भी नहीं हैं'... Dheeraj Dhoopar को भी सुनाई खरी-खोटी
कंगना रनौत ने सिर्फ राम कपूर को ही नहीं, बल्कि अभिनेता धीरज धूपर को भी जमकर फटकार लगाई. प्रोमो में कंगना कहती हैं, "आप खुद को शो पर Shah Rukh Khan समझ रहे हैं। लेकिन आप Shah Rukh Khan का 'S' भी नहीं हैं." उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Akanksha Chamola को लगा बड़ा झटका, Secret हुआ Out
प्रोमो में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है. होस्ट रितेश देशमुख कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को बताते हैं कि उनकी दो नहीं, बल्कि सिर्फ एक लाइफलाइन बची है. इसके बाद उन्हें बताया जाता है कि कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने उनका एक और सीक्रेट उजागर कर दिया है. प्रोमो के मुताबिक, आकांक्षा के बाइसेक्शुअल होने का खुलासा होने के बाद वह हैरान रह जाती हैं. अब कंगना रनौत की वापसी, कंटेस्टेंट्स की तीखी बहस और नए खुलासों के बाद 'Lock Upp Season 2' का आने वाला एपिसोड और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Release से पहले ही Alia Bhatt की Alpha का बुरा हाल! YRF Spy Universe पर मंडराया खतरा

National Award के बाद Vikrant Massey का सबसे बड़ा ऐलान! Homemade Stories लॉन्च




Leave a comment