झारखंड बीजेपी की नई टीम का ऐलान, आदित्य साहू की अगुवाई में गणेश मिश्रा और गीता कोड़ा को बड़ी जिम्मेदारी
झारखंड बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में नई टीम का गठन किया है। इस टीम में 3 प्रदेश महामंत्री और 9 प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कुल 24 पदाधिकारी शामिल हैं। गणेश मिश्रा और गीता कोड़ा जैसे वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Ranchi: झारखंड बीजेपी की नई टीम का ऐलान हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अगुवाई वाली इस टीम में कुल 24 पदाधिकारियों को जगह मिली है, जिसमें 3 प्रदेश महामंत्री और 9 प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हैं। सूची में गणेश मिश्रा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है, जबकि गीता कोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो और बालमुकुंद सहाय जैसे नेताओं को भी अहम पद सौंपे गए हैं। नई टीम में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश साफ दिख रही है, जिससे आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और धार देने का प्रयास किया गया है।
प्रदेश पदाधिकारी सूची
- राकेश प्रसाद – प्रदेश उपाध्यक्ष (रामगढ़)
- नीलकंठ सिंह मुंडा – प्रदेश उपाध्यक्ष (खूंटी)
- आभा महतो – प्रदेश उपाध्यक्ष (जमशेदपुर महानगर)
- बालमुकुंद सहाय – प्रदेश उपाध्यक्ष (गढ़वा)
- भानु प्रताप शाही – प्रदेश उपाध्यक्ष (गढ़वा)
- डॉ. प्रदीप वर्मा – प्रदेश उपाध्यक्ष (रांची पूर्वी)
- सुनील सोरेन – प्रदेश उपाध्यक्ष (दुमका)
- मुनेश्वर साहू – प्रदेश उपाध्यक्ष (गुमला)
- गीता कोड़ा – प्रदेश उपाध्यक्ष (चाईबासा)
- गणेश मिश्रा – प्रदेश महामंत्री (धनबाद ग्रामीण)
- अमर कुमार बाउरी – प्रदेश महामंत्री (बोकारो)
- मनोज सिंह – प्रदेश महामंत्री (पलामू)
- दिलीप वर्मा – प्रदेश मंत्री (गिरिडीह महानगर)
- शैलेन्द्र सिंह – प्रदेश मंत्री (सरायकेला खरसावां)
- सरोज सिंह – प्रदेश मंत्री (धनबाद महानगर)
- सुनीता सिंह – प्रदेश मंत्री (रांची महानगर)
- अमरदीप यादव – प्रदेश मंत्री (हजारीबाग)
- कृष्णा महतो – प्रदेश मंत्री (साहिबगंज)
- अमित सिंह – प्रदेश मंत्री (रांची महानगर)
- मनीर उरांव – प्रदेश मंत्री (लोहरदगा)
- शालिनी बैसखियार – प्रदेश मंत्री (गिरिडीह)
- दीपक बंका – प्रदेश कोषाध्यक्ष (रांची महानगर)
- हेमंत दास – प्रदेश कार्यालय मंत्री (रांची महानगर)
- सुरज गुप्ता (चौरसिया) – प्रदेश सह कार्यालय मंत्री (रांची महानगर)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
झारखंड में कचरा प्रबंधन व्यवस्था होगी हाईटेक, विकास आयुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Khunti News: PLFI सदस्य की गिरफ्तारी पर विवाद, संगठन ने पुलिस के दावे से किया इनकार



Leave a comment