झारखंड में 25 IAS अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, विप्रा भाल बनी राज्यपाल की प्रधान सचिव, अरवा राजकमल सीएम के सचिव पद से हटे, देखें पूरी लिस्ट
अरवा राजकमल को मुख्यमंत्री के सचिव पद से हटाते हुए भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है.

रांची :
झारखंड में 25 आईएएस अफसर की ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है विप्रा भाल को राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है. वहीं राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है. अरवा राजकमल को मुख्यमंत्री के सचिव पद से हटाते हुए भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है. खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ कौशल को स्थानांतरित करते हुए आईटी सचिव बनाया गया है. कौशल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव वाणिज्कर विभाग झारखंड के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. भवन निर्माण सचिव मनीष रंजन श्रीकृष्ण लोक प्रशासनिक संस्थान के निदेशक बने हैं. पेयजल सचिव राजेश कुमार शर्मा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव आपदा प्रबंधन विभाग रांची के पद पर नियुक्त किया गया.
कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी को वन विभाग का सचिव बनाया गया है. महिला बाल विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार को अपने कार्य के साथ उत्पाद सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. खान सचिव जितेंद्र कुमार सिंह को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उद्योग सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग उमाशंकर सिंह को खाद्य आपूर्ति विभाग प्रभारी सचिव का बनाया गया नगर आयुक्त रांची नगर निगम अमित कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वाणिज्य कर आयुक्त बनाया गया है. स्वर्ण रेखा परियोजना जमशेदपुर के प्रशासक मंजूनाथ भजंत्री को झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति रांची के मुख्य कार्यपालिका पदाधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है. भजंत्री मनरेगा आयुक्त के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरें
Nepal PM Balen Shah India Visit: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत पहुंचेंगे बालेन शाह, जयशंकर से आज मुलाकात; कल PM मोदी के साथ होगी अहम बातचीत

29 नवंबर को महागामा में आजसू का शक्ति प्रदर्शन, जुटेंगे संथाल परगना के छह जिलों के नेता-कार्यकर्ता
26 साल में कोल्हान के तीन विधायक उत्कृष्ट, जानिये निरल पूर्ति से पहले कौन-कौन रहे उत्कृष्ट विधायक

निशांत कुमार को सुरक्षाकर्मी ने रोका, JDU भड़की; नीरज कुमार बोले- पुलिस मुख्यालय करे जांच

छठ के बाद सफाई के लिए नहर में उतरीं CM रेखा गुप्ता, जैकी श्रॉफ ने भी उठाए झाड़ू; सितारों ने दिया स्वच्छता का संदेश

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की 71 सदस्यीय केंद्रीय कमेटी में मिली जगह, 20 दिसंबर को रांची में होगा शपथ ग्रहण समारोह


