पूर्व CM अर्जुन मुंडा की मां का निधन, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां के निधन पर हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, चंपई सोरेन और रघुवर दास समेत कई नेताओं ने शोक जताया. घोड़ाबांधा आवास पर अंतिम दर्शन और स्वर्णरेखा घाट पर अंतिम संस्कार होगा.

Ranchi:- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन हो गया है. उनके निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया... सोशल मीडिया X पर शोक संदेश साझा करते हुए अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई. मुख्यमंत्री ने मारांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि “इस कठिन समय में अर्जुन मुंडा और उनके शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उन्हें यह दु: ख सहने की शक्ति प्रदान करे’.
अपने शोक संदेश में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- मां का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति है... “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े भाई अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है." मुख्यमंत्री ने मारांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूज्य माताजी के निधन का समाचार सुनकर मन दु:खी है... उम्र कितनी भी जाए, मां सिर पर हाथ रख दे, तो लगता है सब संभल जाएगा. पूज्य माताजी को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और आपको और आपके परिवार को यह वियोग सहने की शक्ति दें.
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने लिखा- “मां का साथ छूटना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है... इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा और उनके समस्त परिवार के साथ है. मरांग बुरू दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दे”
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है.. दु:ख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा एवं उनके समस्त परिवार के साथ है... मरांग बुरु दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें.
जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन से मर्माहत हूं... ईश्वर उन्हें चिर शांति प्रदान करे. विधायक सरयू राय उनके घोड़ाबांधा निवास पर जाकर अर्जुन मुंडा से भेंट करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की.
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने x पर कहा कि अर्जुन मुंडा की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है... मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसे कोई शब्द भर नहीं सकते... इस दु:ख की घड़ी में मैं और पूरा आजसू परिवार आपके साथ है... प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह क्षति सहने की शक्ति प्रदान करे.
घोड़ाबांधा आवास पर होंगे अंतिम दर्शन, स्वर्णरेखा घाट में अंतिम संस्कार
जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है. इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए स्वर्णरेखा बर्निंग घाट, भुइयांडीह ले जाया जाएगा.
संबंधित ख़बरें
और JHARKHAND ख़बरें
बोकारो स्टील प्लांट में बिजली फॉल्ट, 2 घंटे ठप रही ब्लास्ट फर्नेस की सप्लाई; शहर में अब भी बिजली गुल

बारिश के बाद बदलेगा मौसम, 24 नवंबर से तेजी से गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठिठुरन
Luguburu Mahotsav: जय लुगुबाबा के जयघोष से गूंजा लुगु पहाड़, देश-विदेश से उमड़े हजारों श्रद्धालु

गिरिडीह में जैन तीर्थयात्रियों की बस खाई में पलटी, पति-पत्नी समेत 2 की मौत, 12 से अधिक घायल

रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रेलरों की टक्कर में चालक-खलासी की मौत

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, जमशेदपुर में आज होगा अंतिम संस्कार


