England vs Australia Final: घर में कभी World Cup Final नहीं हारा इंग्लैंड, क्या Lord's में टूटेगा Australia का दबदबा?
CC Women's T20 World Cup 2026 Final में England और Australia की टक्कर होगी. इंग्लैंड अपने घर में कभी World Cup Final नहीं हारा, जबकि Australia T20 World Cup का सबसे सफल देश है, जानिए किस टीम का रिकॉर्ड क्या कहता है.


ICC Women's T20 World Cup 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. 5 जुलाई को क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान Lord's में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जहां England और Australia आमने-सामने होंगी. खास बात यह है कि दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है और शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इंग्लैंड अपने घरेलू मैदान पर इतिहास दोहराएगा या फिर ऑस्ट्रेलिया अपना सातवां T20 वर्ल्ड कप जीतकर रिकॉर्ड और मजबूत करेगा.
इंग्लैंड का 'होम फाइनल' रिकॉर्ड डराता है, यहां कभी नहीं हारी टीम
अगर इतिहास पर नजर डालें, तो इंग्लैंड की महिला टीम का घरेलू वर्ल्ड कप फाइनल में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. इंग्लैंड ने अपनी धरती पर खेले गए 1973, 1993, 2009 और 2017 के वर्ल्ड कप फाइनल जीते हैं और अब तक घर में कोई भी वर्ल्ड कप फाइनल नहीं हारी है. T20 World Cup की बात करें तो इंग्लैंड ने अपना इकलौता खिताब 2009 में जीता था. अब 17 साल बाद टीम के पास एक बार फिर ट्रॉफी उठाने का सुनहरा मौका है.
लेकिन Australia के सामने आसान नहीं होगी राह, फाइनल में हमेशा कंगारू पड़े हैं भारी
इंग्लैंड का घरेलू रिकॉर्ड जितना मजबूत है, उतना ही शानदार ऑस्ट्रेलिया का T20 World Cup में दबदबा रहा है. कंगारू टीम अब तक 6 बार यह टूर्नामेंट जीत चुकी है और इस बार सातवें खिताब की तलाश में है. दिलचस्प बात यह है कि 2012, 2014 और 2018 के T20 World Cup फाइनल में जब भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने आए, हर बार जीत ऑस्ट्रेलिया के हिस्से में गई. यानी इतिहास दोनों टीमों के पक्ष में अलग-अलग कहानी कहता है. एक तरफ इंग्लैंड अपने घर में अजेय रहा है, तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल में हमेशा इंग्लैंड को मात दी है.
कौन जीतेगा ट्रॉफी? दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर तय
इस बार इंग्लैंड की कप्तान Nat Sciver-Brunt की अगुआई में टीम शानदार लय में नजर आई है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में इंग्लैंड ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया हमेशा की तरह बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने और जीत हासिल करने के लिए जानी जाती है. अब लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास और वर्तमान आमने-सामने होंगे. क्या इंग्लैंड अपने घरेलू रिकॉर्ड को बरकरार रखेगा, या ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर फाइनल में इंग्लैंड का सपना तोड़कर सातवीं बार विश्व चैंपियन बनेगा? इसका जवाब 5 जुलाई को मिल जाएगा.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Punjab Kings के स्टार Shashank Singh पर गंभीर आरोप! 'बंधक बनाकर पीटा', क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला जवाब






Leave a comment