चांडिल में डबल मर्डर, पत्नी और 5 साल के बेटे को ब्लेड से काटकर मार डाला
Chandil : सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना सामने आई है. कपाली ओपी क्षेत्र के तामुलिया काड़ाघोरा में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 5 साल की बेटे की ब्लेड से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना से पूरा इलाका दहल गया है. घटना को अंजाम देने के बा...

Chandil :
सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना सामने आई है. कपाली ओपी क्षेत्र के तामुलिया काड़ाघोरा में सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 5 साल की बेटे की ब्लेड से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना से पूरा इलाका दहल गया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बाद में पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर दिया.
दिहाड़ी मजदूरी करता है आरोप
आरोपी का नाम सुकराम मुंडा है. वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है. उसने आज सुबह अपनी पत्नी रविवारी सिंह और 5 साल के बेटे गोलू मुंडा को गला रेतकर मार डाला. सुकराम मुंडा मूल रूप से खरसावां थाना क्षेत्र के रायडीह सिलपीनदा के रहने वाला है. वह पत्नी और बेटे के साथ तामुलिया में किराये के मकान में रह रहा था.
आपसी विवाद में किया मर्डर
घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. चांडिल पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद में सुकराम मुंडा ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


