जनसहयोग से सफल हुआ ‘दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां’ अभियान, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने जताया आभार
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर ‘दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां’ मैराथन का आयोजन हुआ... पांच किलोमीटर मैराथन की सफलता पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया.

देवघर : राष्ट्रीय एकता दिवस यानी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘दौड़ेगा सारवां, बढ़ेगा सारवां’ पांच किलोमीटर मैराथन की सफलता पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया... उन्होंने सारवां के युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, आयोजन समिति समेत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया है... बादल पत्रलेख ने कहा कि यह आयोजन किसी एक व्यक्ति या टीम की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे सारवां के राज्य की सामूहिक भागीदारी, सहयोग और समर्पण का परिणाम है... धनबाद के महुदा निवासी अजय राय मैराथन में प्रथम स्थान हासिल किया... आप सभी के सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल हो पाया... हर व्यक्ति के मन में कुछ बेहतर करने का जज्बा था... सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझी और पूरी निष्ठा से योगदान दिया... इसी सामूहिक प्रयास ने कार्यक्रम को यादगार बनाया... उन्होंने कहा कि बैहराकनारी मोड़ से प्रखंड स्तरीय स्टेडियम तक आयोजित पांच किलोमीटर की मैराथन का उद्देश्य केवल दौड़ प्रतियोगिता कराना नहीं था... इसके माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों, राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और देशसेवा के संकल्प को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया... युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने दिखाया कि सारवां की युवा शक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए तैयार है.
कबड्डी में जीत ने बढ़ाया सारवां का मान
बादल पत्रलेख ने देवघर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में सारवां की बालक एवं बालिका टीम के विजेता बनने पर खिलाड़ियों को विशेष बधाई दी... उन्होंने कहा कि मैराथन में युवाओं ने जिस ऊर्जा, अनुशासन और सामूहिकता का परिचय दिया था, उसी जज्बे की झलक कबड्डी के मैदान में भी देखने को मिली... देवघर की टीम को पराजित कर दोनों वर्गों में सारवां की टीम ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया है... यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है... उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है... यह अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है... ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है... जरूरत है उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और मंच देने की.
युवा शक्ति से बनेगा समृद्ध सारवां और सशक्त झारखंड
पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सारवां को आगे बढ़ाने का सपना तभी साकार होगा, जब समाज का हर वर्ग एकजुट होकर शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और विकास के कार्यों में भागीदारी निभाएगा... उनका संकल्प है कि युवाओं को सकारात्मक दिशा मिले, स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान मिले और सामूहिक प्रयास से समृद्ध सारवां, सशक्त झारखंड तथा मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया जाए... अंत में उन्होंने सभी सहयोगियों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता किसी एक की नहीं, बल्कि सारवां के साथ पूरे झारखंड की है... एकता, सहयोग और सामूहिक संकल्प के साथ हम सभी मिलकर सारवां की प्रगति के साथ राज्य और देश के विकास का सफर आगे बढ़ाएंगे.


