हजारीबाग के उरीमारी में अपराधियों ने फूंका पेलोडर मशीन, फायरिंग में सीसीएल कर्मी घायल, 10 लोग हिरासत में
Hazaribag : हजारीबाग के उरीमारी में बुधवार रात अपराधियों ने तांडव मचाया है. घटना उरीमारी न्यू बिरसा कोल डिपो में हुई, जहां हथियार से लैस अपराधियों ने पहले 5 राउंड फायरिंग की. इसके बाद कोयला डिपो में खड़े जेसीबी को फूंक दिया. इसके बाद 2 जेसीबी और 3 हाइवा में तोड़फोड़ की. फायरिंग में सीसीएल का एक कर्म...

Hazaribag :
हजारीबाग के उरीमारी में बुधवार रात अपराधियों ने तांडव मचाया है. घटना उरीमारी न्यू बिरसा कोल डिपो में हुई, जहां हथियार से लैस अपराधियों ने पहले 5 राउंड फायरिंग की. इसके बाद कोयला डिपो में खड़े जेसीबी को फूंक दिया. इसके बाद 2 जेसीबी और 3 हाइवा में तोड़फोड़ की. फायरिंग में सीसीएल का एक कर्मचारी घायल हो गया.
दहशत में हैं लोग
घटना के बाद परियोजना के कर्मचारियों और आसपास के विस्थापितों में दहशत का माहौल है. विस्थापितों ने उरीमारी, बिरसा और न्यू बिरसा परियोजना में काम पूरी तरह से ठप कर दिया है. लोडिंग भी बंद है.
10 लोग हिरासत में लिये गये
घटना की जानकारी मिलते ही उरीमारी थाना के प्रभारी राम कुमार राम पेट्रोलिंग कार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे. पुलिस को आता देख बदमाश वहां से फरार हो गये. पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. रांची के हिंदेगिर छापर से 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.
संबंधित ख़बरें
और POLITICS ख़बरेंकरीना कपूर के पेंडेंट पर विवाद, भोपाल के कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; पोस्ट हटाने और माफी की मांग
'25 के आबो...' अनंत सिंह ने खेसारी लाल को दिया बेटी की शादी का न्योता, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी. जुटेंगे VIP मेहमान
निशा भगत के गांव पहुंचे सुदेश महतो, मौत की CBI जांच की मांग; हेमंत सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना

अनंत सिंह से मुलाकात करने पहुंचीं अक्षरा सिंह, बोलीं- वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास

Anant Singh-Neeraj Kumar Controversy: बेटी की शादी में सबको बुलाएंगे...नीरज कुमार को नहीं; अनंत सिंह का ऐलान

Ranchi News: राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में कर सकते हैं झारखंड दौरा, खूंटी और रांची में होंगे कार्यक्रम


