बंगाल चुनाव में BJP के स्टार प्रचारक तय, रघुवर दास का नाम गायब—क्या खत्म हो रही राजनीतिक पारी?
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में देश के शीर्ष नेताओं से लेकर फिल्म जगत की हस्तियों तक को शामिल किया गया है.

Ranchi: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में देश के शीर्ष नेताओं से लेकर फिल्म जगत की हस्तियों तक को शामिल किया गया है. बीजेपी की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान और अश्विनी वैष्णव जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं.
फिल्मी सितारों और चर्चित चेहरों पर भी दांव
बीजेपी ने इस बार चुनाव प्रचार में ग्लैमर और जनअपील का भी पूरा ध्यान रखा है. स्टार प्रचारकों में मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी, कंगना रनौत, स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी और टेनिस स्टार लियेंडर पेस जैसे नाम भी शामिल हैं.
झारखंड के नेताओं को भी जिम्मेदारी
इस सूची में झारखंड के नेताओं को भी जगह दी गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पश्चिम बंगाल में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
रघुवर दास का नाम गायब, उठे सवाल
हालांकि इस पूरी सूची में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रघुवर दास का नाम कहीं नजर नहीं आता. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रह चुके रघुवर दास का इस अहम सूची से बाहर होना कई सवाल खड़े कर रहा है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या पार्टी अब रघुवर दास को सक्रिय राजनीति से दूर कर रही है, या फिर यह सिर्फ रणनीतिक फैसला है.
रणनीति या संकेत?
बीजेपी की स्टार प्रचारक सूची को चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जाता है. ऐसे में रघुवर दास का नाम शामिल न होना महज संयोग है या फिर पार्टी के भीतर बदलते समीकरणों का संकेत—इस पर सियासी बहस तेज हो गई है.
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है, लेकिन स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट ने जहां एक ओर पार्टी की रणनीति को स्पष्ट किया है, वहीं दूसरी ओर कुछ नए सवाल भी खड़े कर दिए हैं—खासकर रघुवर दास की भूमिका को लेकर. झारखंड वह राज्य है जो सीधे तौर पर बंगाल से जुड़ा हुआ है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वा में देह व्यापार का बड़ा भंडाफोड़: तीन होटल सील, मैनेजर गिरफ्तार

असम चुनाव में हेमंत सोरेन का तीखा आरोप: रोंगोनदी-चाबुआ में प्रचार से रोका गया, बोले लोकतंत्र कुचला जा रहा






Leave a comment